𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

बिग बाजार सहित 153 केंद्रों पर बना सकते हैं नया आधार कार्ड

धनबाद में आधार सेवाओं का व्यापक विस्तारबिग बाजार सहित 153 केंद्रों पर बना सकते हैं नया आधार कार्ड_जिला परिषद सहित 55 सीएससी पर अपडेट की सुविधा_जिले के नागरिकों को आधार सेवाओं का निर्बाध और सुलभ लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आधार नामांकन एवं अपडेशन प्रक्रिया का व्यापक विस्तार किया गया है। अब जिलेवासी विभिन्न चिन्हित केंद्रों पर जाकर आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि सरायढेला बिग बाजार के पास युनीविस्ता टावर सहित जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, सभी ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी), पोस्ट ऑफिस, विभिन्न बैंक सहित कुल 153 आधार सेवा केंद्र संचालित है। जबकि जिला परिषद सहित धनबाद के 13, बाघमारा कम कतरास में 9, एगारकुंड में 6, बलियापुर, गोविंदपुर एवं टुंडी में चार-चार तथा कलियासोल, बाघमारा, तोपचांची निरसा एवं झरिया में तीन-तीन सहित जिले के कुल 55 प्रज्ञा केंद्रों (सीएससी) पर आधार कार्ड में सुधार की सुविधा दी गई है। आम नागरिक यहाँ अपने आधार में मोबाइल नंबर, पता और ईमेल आईडी आसानी से अपडेट करा सकते हैं।उन्होंने बताया कि बिग बाजार के पास युनीविस्ता टावर के आधार सेवा केंद्र में दो मशीन और खरीदें गए हैं। यह शीघ्र शुरू हो जाएंगे। इससे कार्य और सरलता से संपन्न किया जा सकेगा। जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग इस आधार सेवा केंद्र में पहुंचते हैं जबकि अन्य केंद्रों में भी आधार संबंधित सुविधा ले सकते हैं।उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी अधिकृत आधार केंद्र या सीएससी पर पहुंचकर इन सेवाओं का लाभ उठाएं। साथ ही, जिन नागरिकों का मोबाइल नंबर या पता पुराना हो चुका है, वे इसे समय पर अपडेट करा लें ताकि सरकारी योजनाओं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।

धनबाद : उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

धनबाद : उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएंउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।जनता दरबार में एक महिला फरियादी ने अपने घर पर जबरन ताला लगाए जाने तथा पूर्व में मारपीट एवं धमकी दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने घर का ताला खुलवाने, सुरक्षा प्रदान करने एवं मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।वहीं, जिला उत्पाद विभाग में कार्यरत दो कर्मियों ने पिछले पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं होने की समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। कर्मियों ने लंबित वेतन का भुगतान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।जनता दरबार में कई अन्य मामले भी आए। उन्होंने सभी ममलों का निष्पादन करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

टुण्डी व बलियापुर के होमगार्ड अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संपन्न

टुण्डी व बलियापुर के होमगार्ड अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संपन्नमंगलवार को होमगार्ड बहाली के अंतर्गत चयनित टुण्डी व बलियापुर के अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया। जिसमें उनके मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन, चिकित्सीय जाँच, पुलिस चरित्र सत्यापन एवं बॉण्ड निष्पादन किया गया।इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई है। आज टुण्डी व बलियापुर के अभ्यर्थियों का मेडिकल और डोक्युमेंट वेरिफिकेशन किया गया। 19 अगस्त को कलियासोल एवं बाघमारा के अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। जबकि निर्धारित तिथियों में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 1 सितंबर 2026 को मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने का अंतिम अवसर दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी को आवेदन में प्रस्तुत सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियाँ, स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियाँ और पीछे नाम व रोल नंबर अंकित 4 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होना है। इसके लिए चार टीम बनाई गई है। साथ में एक मेडिकल टीम भी मौजूद है।उपायुक्त ने कहा कि फर्जी दस्तावेज़ या धोखाधड़ी का प्रयास करने पर झारखण्ड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिला प्रशासन ने बिल्कुल पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर होमगार्ड बहाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई है। मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी उसी तरह संपन्न कराई जा रही है।उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बिचौलिया किसी भी अभ्यर्थी को राशि लेकर उनका काम कराने का प्रलोभन देता है तो अभ्यर्थी सीधे होमगार्ड डीएसपी के मोबाइल नंबर 6299226344 पर संपर्क करें। साथ में उन्होंने अभ्यर्थियों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देनेे का अनुरोध किया है।मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान होमगार्ड के कमांडेंट श्री सूर्यकांत कुमार, अंचल अधिकारी बाघमारा श्री मुरारी नायक, जांच व मेडिकल टीम के सदस्य मौजूद थे।

धनबाद : जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति की बैठक संपन्न

धनबाद : जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति की बैठक संपन्नउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज ‘जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति’ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें धनबाद नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ठोस अपशिष्ट के निपटारे के लिए नगर निगम द्वारा कलियासोल अंचल में लगभग 40 एकड़ भूमि पर सेनेटरी लैंडफिल निर्माण की योजना तथा चिह्नित स्थल की विस्तृत चर्चा की गई।उपायुक्त ने कहा कि परियोजना शुरू हो जाने से धनबाद नगर निगम क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले ठोस कचरे का निष्पादन पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन, वैज्ञानिक तरीके से तथा स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भूमि का चयन करने से पहले बीसीसीएल ने 30 वर्षों तक अथवा खनन कार्य की आवश्यकता तक ही 38 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की शर्त रखी थी। जो इस परियोजना के लिए उपयुक्त नहीं थी। वहीं एफसीआई लिमिटेड से 90 एकड़ भूमि का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। लेकिन एफसीआई लिमिटेड ने अत्यधिक राशि की मांग की। जिसके कारण भूमि का क्रय संभव नहीं हुआ। तत्पश्चात बलियापुर अंचल के रघुनाथपुर में 19.34 एकड़ भूमि निःशुल्क हस्तांतरित की गई। परंतु कुछ अपरिहार्य कारणों से परियोजना का संचालन नहीं हो सका। इसके बाद बलियापुर अंचल के आमझर में 17.81 एकड़ भूमि नगर निगम को निशुल्क हस्तांतरित की गई। जहां वर्तमान में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, नगर आयुक्त श्री आशिष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, डीएलएओ श्री राम नारायण खालको, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार, गोविंदपुर के अवर निबंधक श्री मनोजीत प्रसाद, नगर निगम के श्री आनंद राज व श्री रूपेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

पंचेत डेम लबालब, 4 फाटक खोले गए, पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में अलर्ट

धनबाद में लगातार हो रही बारिश से नदी, तालाब और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लगातार बारिश के कारण पंचेत डेम भी पानी से लबालब हो गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डेम के चार फाटक खोल दिए गए हैं। डैम से रोज करीब 48 हजार एकड़ फीट पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटे में मैथन में 12.2 मिलीमीटर, धनबाद में 8.7 मिलीमीटर और पुटकी में 9.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण पंचेत डैम में पानी का दबाव बढ़ा है। ऐसे में फाटकों को खोलकर पानी की निकासी की जा रही है, ताकि पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो।मौसम विभाग ने 18 और 19 अगस्त को धनबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। धनबाद जिले में 1 जून से अब तक 555.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 697.2 मिलीमीटर के मुकाबले करीब 20 फीसदी कम है। वहीं, पूरे झारखंड में भी सामान्य से करीब 18 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।लगातार बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के बीच प्रशासन और संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

झारखण्ड : बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आज मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना

राँची : बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आज मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार, 18 अगस्त को झारखंड के कुछ स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का खतरा रहेगा।बारिश के साथ झारखंड के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गढ़वा, पलामू और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राँची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट है।18 अगस्त को बारिश सबसे ज्यादा प्रभावी रह सकती है। 19 अगस्त को भी कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। 20 और 21 अगस्त को बारिश की गतिविधि में कमी आ सकती है, लेकिन गरज-चमक और तेज हवा का खतरा बना रहेगा।22 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं, 23 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

रांची : प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर

रांची : प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क परप्रोजेक्ट भवन के बाहर बड़ी संख्या में CGL पास अभ्यर्थी खड़े हैं। कल तक इसी प्रोजेक्ट भवन में काम कर रहे कर्मचारी आज अचानक बाहर हैं।अभ्यर्थियों में सरकार के फैसले को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि उन्होंने केंद्र सहित अन्य विभाग की नौकरी तक छोड़कर अपने राज्य में काम करने का फैसला लिया था।अभ्यर्थियों का आरोप है कि बिना उनका पक्ष सुने ही नौकरी रद्द करने का फरमान जारी कर दिया गया।अभ्यर्थियों ने कहा—“कल तक हम सचिवालय कर्मी थे, आज सड़क पर खड़े हैं। सरकार का यह फरमान तुगलकी है।”प्रोजेक्ट भवन के बाहर हालात तनावपूर्ण, अभ्यर्थियों में नाराजगी।

धनबाद : कोल इंडिया में 100 माइनिंग अधिकारियों का प्रमोशन, बीसीसीएल के 8 अधिकारी बने जीएम

कोल इंडिया में 100 माइनिंग अधिकारियों का प्रमोशन, बीसीसीएल के 8 अधिकारी बने जीएम*धनबाद।* कोल इंडिया लिमिटेड ने माइनिंग (प्रथम श्रेणी) अनुशासन में ई-7 से ई-8 ग्रेड में प्रमोशन के लिए 100 अधिकारियों के नामों की सिफारिश की है। इन अधिकारियों का चयन 10 जून से 16 अगस्त 2026 के बीच हुए साक्षात्कार के आधार पर किया गया।प्रमोशन के लिए करीब 450 अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया था। चयनित अधिकारियों में बीसीसीएल के आठ अधिकारी शामिल हैं। सूची में कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के अधिकारी हैं। इनमें वेस्टर्न कोलफील्ड्स के 23, एसईसीएल के 22, सीसीएल के 13, एनसीएल और ईसीएल के 10-10, एमसीएल के नौ, सीएमपीडीआई के तीन तथा कोल इंडिया के दो अधिकारी शामिल हैं।प्रमोशन की अनुशंसा के बाद संबंधित अधिकारियों को ई-8 ग्रेड में पदोन्नति मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

गुमला: 5 लाख के इनामी JJMP सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, AK-56 और हथियार बरामद

गुमला: 5 लाख के इनामी JJMP सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, AK-56 और हथियार बरामदगुमला: झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव और उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा पर शासन की ओर से पांच लाख का इनाम घोषित था.गुप्त सूचना पर शुरू हुआ तलाशी अभियानपुलिस को सटीक इनपुट मिला था कि डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी और जयरागी गांवों के आसपास जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से भ्रमण कर रहा है. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों की एक विशेष ऑपरेशन टीम गठित कर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से रामदेव लोहरा और उसके दस्ते के तीन अन्य सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा.Also Read : सरायकेला : शुभोजीत महतो की कप्तानी में Xavier School बना Inter Jesuit Under-14 चैंपियनइन उग्रवादियों को किया गया गिरफ्तार– पांच लाख इनामी रामदेव लोहरा (पिता: बालमुकुंद लोहरा) — ग्राम बींगड़ा, थाना लातेहार, जिला लातेहार– अरविंद नायक (पिता: सहदेव नायक) — ग्राम कोने, थाना लातेहार, जिला लातेहार (एरिया कमांडर)– मुनेश्वर सिंह (पिता: सोहराई सिंह) — ग्राम किटा मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा– जितेन्द्र लोहरा — ग्राम उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला (सक्रिय सदस्य)भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामदउग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से अत्याधुनिक हथियारों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद किया गया है. जिनमें एक एके-56 राइफल मैगजीन के साथ, एक एसएलआर रायफल, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, एक वॉकी-टॉकीआठ मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है.

ऑपरेशन NARCOS के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, धनबाद स्टेशन से 6 किलो गांजा बरामद

ऑपरेशन NARCOS के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, धनबाद स्टेशन से 6. किलो गांजा बरामदप्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के कालका छोर से एक तस्कर गिरफ्तार……………बरामद गांजे की कीमत करीब 3.09 लाख रुपये………….धनबाद रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में RPF और CIB की टीम को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन NARCOS के तहत संयुक्त टीम ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के कालका छोर से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 किलो 180 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 9 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में GRPS धनबाद में NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।धनबाद रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान RPF पोस्ट धनबाद और CIB की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन NARCOS के तहत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया।टीम प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के कालका छोर पर गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर जा रहे युवक पर जवानों को शक हुआ। तलाशी लेने पर बैग से गांजा के छह पैकेट बरामद किए गए। वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 6 किलो 180 ग्राम निकली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है।आरोपी के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम 28 वर्षीय गणेश सिंह बताया है। वह गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है।RPF के अनुसार, पूछताछ में गणेश सिंह ने बताया कि उसके दोस्त दीपक कुमार ने उसे गांजे की यह खेप धनबाद से हजारीबाग रोड स्टेशन तक पहुंचाने के लिए दी थी। वहां पहुंचने के बाद उसे गांजा किसी अन्य व्यक्ति को सौंपना था। इसके बदले गणेश को पांच हजार रुपये मिलने थे।राजपत्रित अधिकारी सहायक सुरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।RPF की लिखित शिकायत के आधार पर GRPS धनबाद में कांड संख्या 151/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B)/29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी अवर निरीक्षक हरीश चंद्र लकड़ा को दी गई है।RPF के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास तकनीकी खराबी के कारण ICJS से तत्काल जांच नहीं किया जा सका।फिलहाल पुलिस और RPF गांजे की खेप के स्रोत और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस नेटवर्क के दूसरे सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।