𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

धनबाद : दावा-आपत्ति की नोटिस सुनवाई को लेकर उपायुक्त ने दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

धनबाद : दावा-आपत्ति की नोटिस सुनवाई को लेकर उपायुक्त ने दिया ऑनलाइन प्रशिक्षणजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 को लेकर आज सभी ईआरओ, एईआरओ तथा अतिरिक्त एईआरओ को दावा-आपत्ति के दौरान संबंधित दस्तावेजों की जांच व नोटिस सुनवाई को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावा एवं आपत्ति अवधि में दर्ज मामलों की नोटिस सुनवाई तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच का कार्य आगामी 24 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है।उन्होंने कहा कि नोटिस सुनवाई की प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूरा करें। इस प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराएं।प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने नोटिस सुनवाई, साक्ष्य सत्यापन एवं दावों के निष्पादन से संबंधित तकनीकी व विधिक पहलुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। साथ में ईआरओ, एईआरओ तथा अतिरिक्त एईआरओ की शंकाओं का समाधान किया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए समयबद्ध तरीके से नोटिस सुनवाई व सत्यापन कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया।ऑनलाइन प्रशिक्षण में सिंदरी विधानसभा के ईआरओ सह अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, निरसा के ईआरओ सह एडीएम सप्लाई श्री पंकज कुमार, धनबाद विस के ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, झरिया विस के ईआरओ सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा, टुंडी विस के ईआरओ सह डीसीएलआर श्री दिलीप कुमार महतो, बाघमारा विस के ईआरओ सह निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन, सभी एईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ शामिल रहे।

रांची : प्रोजेक्ट भवन के बाहर अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा: JSSC CGL रद्द करने का फैसला वापस लेने की मांग, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद अंदर घुसे अभ्यर्थी

रांची : प्रोजेक्ट भवन के बाहर अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा: JSSC CGL रद्द करने का फैसला वापस लेने की मांग, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद अंदर घुसे अभ्यर्थीराँची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन (सचिवालय) के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर बर्खास्त व नाराज अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है. सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के मुख्य द्वार पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और सुरक्षा घेरा लांघकर परिसर के भीतर प्रवेश कर गए. इस दौरान पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली.“न्याय दो या फांसी दो” के नारों से गूंजा परिसरप्रोजेक्ट भवन के मुख्य द्वार को पूरी तरह से अवरुद्ध करते हुए अभ्यर्थियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी “आवाज दो, हम एक हैं”, “तानाशाही नहीं चलेगी” और “न्याय दो या फांसी दो” के नारे लगाते हुए अपनी मांग पर डटे हुए हैं.विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण JSSC CGLपरीक्षा को रद्द करने के आदेश को वापस लेने की मांग है। प्रदर्शन के दौरान कई अभ्यर्थी भावुक होकर जमीन पर लेट गए और रोते हुए न्याय की गुहार लगाने लगे, जिससे परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई.प्रोजेक्ट भवन में भारी पुलिस बल तैनातघटना की संवेदनशीलता को देखते हुए परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. मौके पर पहुंचे हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्र में धारा 144 / 163 बीएनएस (BNS) लागू है.डीएसपी नीरज कुमार ने कहा, “अभ्यर्थी पढ़े-लिखे युवा हैं, उन्हें यह समझना होगा कि इस तरह के प्रतिबंधित और अति-संवेदनशील सरकारी परिसर में विरोध प्रदर्शन करने से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. हम उनसे शांतिपूर्वक बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से भी अनुरोध किया कि वे अपनी खबरों के माध्यम से अभ्यर्थियों को जागरूक करें ताकि वे इस अति-संवेदनशील क्षेत्र से बाहर चले जाएं और स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाला जा सके. फिलहाल प्रोजेक्ट भवन परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस-प्रशासन अभ्यर्थियों को समझाने-बुझाने और परिसर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है.

झारखंड पुलिस में तबादला: डीएसपी पतरस बरवा को मिली धनबाद रेल की कमान – 𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखंड पुलिस में तबादला: डीएसपी पतरस बरवा को मिली धनबाद रेल की कमानराँची: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार के आदेश के बाद राज्य पुलिस प्रशासन में स्थानांतरण किया गया है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत बोकारो जैप-4 में पदस्थापित डीएसपी पतरस बरवा का तबादला कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार, पतरस बरवाको स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीएसपी (प्रथम), रेल, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है. डीजीपी ऑफिस द्वारा गत्यादेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारी को अविलंब अपना नया पदभार ग्रहण करने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.

धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने DLSA अधिकारी का किया स्वागत, पुलिस लाइन में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने DLSA अधिकारी का किया स्वागत, पुलिस लाइन में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमधनबाद। पुलिस लाइन में आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान धनबाद थाना प्रभारी ने DLSA अधिकारी का स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों, पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, फर्जी कॉल, लिंक, OTP, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।धनबाद पुलिस की ओर से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, DLSA प्रतिनिधियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

रांची : हेमंत सरकार का बड़ा एक्शन! 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द, 17 की जांच शुरू

रांची : हेमंत सरकार का बड़ा एक्शन! 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द, 17 की जांच शुरूरांची : झारखंड में सरकारी नियुक्ति परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने JSSC-CGL समेत TDPL के जरिए कराई गई भर्ती परीक्षाओं, उनके परिणाम और चयन प्रक्रिया को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है।सरकार के फैसले के बाद कई महत्वपूर्ण नियुक्ति प्रक्रियाओं पर संकट गहरा गया है। वहीं, 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा और बैकलॉग परीक्षाओं को लेकर भी पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। वन विभाग की कुछ परीक्षाओं की शारीरिक जांच भी स्थगित की गई है।हालांकि, 11वीं-13वीं JPSC को रद्द किए जाने की पुष्टि उपलब्ध रिपोर्टों में नहीं है। इसलिए इस परीक्षा को फिलहाल रद्द परीक्षाओं की सूची में शामिल करना उचित नहीं होगा।सरकार के इस फैसले के बाद जहां छात्र संगठनों ने इसे आंदोलन की बड़ी जीत बताया है, वहीं JSSC-CGL के जरिए नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों में भी चिंता बढ़ गई है। कई चयनित अभ्यर्थी फैसले के विरोध में सामने आए हैं।

धनबाद : छाताबाद में भू-धंसान पर कोयला भवन में वार्ता विफल

छाताबाद में भू-धंसान पर कोयला भवन में वार्ता विफलछाताबाद कैलूडीह जीटीएस डेको आउटसोर्सिंग गेट के सामने धरना जारीधनबाद कतरास। छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भू-धंसान की घटना को लेकर कोयला भवन में हुई वार्ता विफलभू गई। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एवं बेरमो विधायक कुमार जय मंगल पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, अनुपमा सिंह, मजदूर नेता एके झा वार्ड नंबर 2 के पार्षद मो शहाबुद्दीन तथा छाताबाद के ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता विफल की गई थी। वार्ता विफल होने के बाद छाता बाद कैलूडीह स्थित जीपीएस डेको आउटसोर्सिंग गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी है।आंदोलन कर रहे लोगों ने बताया कि कोयला भवन में प्रबंधक तथा ग्रामीणों के बीच हुईवार्ता पर कुछ बातों पर सहमति बनी तथा कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बनने के कारण वार्ता विफल हो गई। बीसीसीएल प्रबंधनने पहले ही अपना रुख साफ कर दिया था कि गैर रैयतों को 2.5 लाख रुपया तथा दो-दो फ्लैट दिया जाएगा जबकि रैयत्तों को उनके जमीन के बदले चार गुना दाम दिया जाएगा। वार्ड नंबर 2 के पार्षद मो शाहबुद्दीन ने बताया कि लगभग 8 घंटे लंबे वार्ता के बाद कुछ बातों पर बीसीसीएल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी। जबकि कुछबातों पर सहमति नहीं बनने के कारण वार्ता विफल हो गई। उन्होंने बताया कि छाता बाद के जिन ग्रामीणों का मकान भू-धंसान में समाप्त हो गया उनके लिए बीसीसीएल प्रबंधन से 20-20 लाख रुपया मुआवजे की डिमांड है, जिस पर बात नहीं बन सकी। बीसीसीएल प्रबंधन बरोरा के पास एक हजार क्वार्टर है। जहां छाता बाद के लोगों को बसाना चाहती है। छाता बाद के आसपास बसाने की मांग को खारिज कर दिया। सीएमडी ने कहा वहां काफी वक्त

जामताड़ा: बारिश के कारण मिहिजाम थाना का बाहरी छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

जामताड़ा: बारिश के कारण मिहिजाम थाना का बाहरी छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मीजामताड़ा: जिले के मिहिजाम में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मिहिजाम थाना भवन का बाहरी छज्जा अचानक गिर गया. गनीमत रही कि जिस समय छज्जा गिरा, उस वक्त आसपास कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. इससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद थाना परिसर में कार्यरत पुलिसकर्मियों के बीच भय का माहौल है.जर्जर भवन के कारण बढ़ा खतराबताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण थाना भवन की जर्जर स्थिति और खराब हो गई, जिसके चलते बाहरी हिस्से का छज्जा गिर गया. पुलिसकर्मियों के अनुसार थाना भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है. हल्की बारिश में भी भवन की छत से पानी का रिसाव शुरू हो जाता है.सिरिस्ता और कंप्यूटर रूम भी प्रभावितबारिश के दौरान थाना का सिरिस्ता और कंप्यूटर रूम भी प्रभावित हो रहा है. छत से पानी टपकने के कारण महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कार्यालय में रखे उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है. लगातार पानी रिसने से कार्यालय के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है.मरम्मत या नए भवन की मांगथाना कर्मियों का कहना है कि जर्जर भवन में काम करना जोखिम भरा हो गया है. छज्जा गिरने की घटना के बाद किसी बड़े हादसे की आशंका और बढ़ गई है. पुलिसकर्मियों ने भवन की स्थिति को देखते हुए जल्द मरम्मत कराने या नए थाना भवन की व्यवस्था करने की आवश्यकता जताई है.

धनबाद जंक्शन पर 40 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

धनबाद जंक्शन पर 40 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारप्लेटफॉर्म नंबर-2 पर RPF की चेकिंग में दो ट्रॉली और तीन पिट्ठू बैग से मिली गांजे की खेप………………ओडिशा से लाकर यूपी ले जाने की थी तैयारी……………धनबाद जंक्शन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ RPF को बड़ी सफलता मिली है। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मंगलवार सुबह चल रही जांच के दौरान RPF ने दो ट्रॉली और तीन पिट्ठू बैग से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो संदिग्ध तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों के ओडिशा से गांजा लेकर धनबाद पहुंचने और यहां से उत्तर प्रदेश जाने की तैयारी में होने की बात सामने आई है।तस्वीरें धनबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 की हैं, जहां मंगलवार सुबह RPF जवान नियमित चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जवानों को दो ट्रॉली और तीन पिट्ठू बैग पर संदेह हुआ। सामान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जांच में नशीला पदार्थ गांजा होने की पुष्टि हुई।इसके बाद RPF ने तत्काल कंट्रोल रूम और राजकीय रेल पुलिस को सूचना दी। मौके पर RPF, CIB और राजकीय पुलिस की टीम पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।बताया जा रहा है कि बरामद गांजे की कुल मात्रा करीब 40 किलो है। जिला मजिस्ट्रेट राम प्रवेश सिंह की मौजूदगी में बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर नियमानुसार सील किया गया।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी ओडिशा से गांजे की खेप लेकर अहले सुबह धनबाद पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश जाना था। हालांकि, धनबाद जंक्शन पर जांच के दौरान दोनों RPF के हत्थे चढ़ गए।दोनों आरोपियों के बिहार निवासी होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।करीब 40 किलो गांजे की बरामदगी को धनबाद जंक्शन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं।

रांची : CID की बड़ी कार्रवाई: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और सगे भाई गिरफ्तार, JPSC-JSSC CGL में गड़बड़ी का आरोप

रांची : CID की बड़ी कार्रवाई: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और सगे भाई गिरफ्तार, JPSC-JSSC CGL में गड़बड़ी का आरोपरांची : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कथित अनियमितता मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों पर JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में कथित तौर पर अवैध तरीके से सफलता हासिल करने का आरोप है।मामले में अभय तिवारी को CID पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब उसकी पत्नी और भाई की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। CID दोनों से पूछताछ कर कथित परीक्षा अनियमितता से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने और अदालत की प्रक्रिया के बाद ही होगी। परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर CID की कार्रवाई से अभ्यर्थियों के बीच भी हलचल तेज हो गई है।

बोकारो में DIG रह चुके विनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के DGP

बोकारो में DIG रह चुके विनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के DGP 2013 में बोकारो स्टील प्लांट में DIG के पद पर रह चुके 1993 बैच के IPS अधिकारी विनयतोष मिश्रा को ओडिशा का नया DGP बनाया गया है। इससे पहले वह ओडिशा क्राइम ब्रांच के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत थे। विनयतोष मिश्रा ने पूर्व DGP वाई.बी. खुराना से डीजीपी का पदभार संभाला। विनय तोष मिश्रा को तेज-तर्रार और अनुभवी अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। अपनी प्रभावी कार्यशैली और सख्त प्रशासनिक रुख के चलते बोकारो स्टील प्लांट में DIG के रूप में कार्यरत रहे विनयतोष मिश्रा ने काफी नाम कमाया था।