𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाईरांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया। CID की टीम ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले एजेंसी उनसे कई दौर की पूछताछ कर चुकी थी।• एल खियांग्ते इस्तीफे के बाद से CID के रडार पर थे।• 28 जुलाई से लगातार परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही थी।• परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्र, परीक्षा प्रक्रिया और आउटसोर्स एजेंसी के चयन को लेकर सवाल किए गए।• आयोग स्तर पर लिए गए विभिन्न निर्णयों के संबंध में भी CID ने जानकारी ली।• पूछताछ और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर CID ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।• JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी को जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

कानपुर : श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर आनंदेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा…

कानपुर : श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर आनंदेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा…कानपुर: श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर थाना ग्वालटोली स्थित आनंदेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को लेकर व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई।पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, श्रद्धालुओं के आवागमन, बैरिकेडिंग एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मौके पर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना महेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय स्नेहा तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर ज्योति श्री सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

वाराणसी : दफ्तरों के चक्कर नहीं, जनता को मिलेगा समाधान—डीएम सत्येन्द्र कुमार ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम

वाराणसी : दफ्तरों के चक्कर नहीं, जनता को मिलेगा समाधान—डीएम सत्येन्द्र कुमार ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटमकलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।उन्होंने कहा कि जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक है, वहां अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतकर्ता को कार्रवाई और समाधान की जानकारी भी दी जाए, ताकि उसे बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।

विश्व आदिवासी दिवस पर टुंडी के सुदूर पहाड़ी गांव माधोजोड़ा में उमड़ा उत्साह

विश्व आदिवासी दिवस पर टुंडी के सुदूर पहाड़ी गांव माधोजोड़ा में उमड़ा उत्साह*विधायक मथुरा प्रसाद महतो व डीडीसी सन्नी राज ने बांटे पेंशन पत्र और वस्त्र*विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड स्थित सुदूर पहाड़ी गांव माधोजोड़ा (जीतपुर पंचायत) में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानियाडीह थाना क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे इस गांव के नव प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो तथा उप विकास आयुक्त सन्नी राज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।अतिथियों का स्वागत ग्रामीणों ने अपनी समृद्ध आदिवासी परंपरा के अनुसार पत्तों की माला पहनाकर, माथे पर तिलक लगाकर एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों (मांदर-ढोल) की थाप पर आदिवासी नृत्य प्रस्तुत करते हुए किया।• सम्मान एवं योजना लाभ: दर्जनों बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति पत्र सौंपा गया। साथ ही सैकड़ों महिलाओं को साड़ियां एवं पुरुषों को धोती प्रदान की गई।• विकास एवं शिक्षा पर जोर: डीडीसी ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी को शीघ्र दूर करने का भरोसा दिलाया और गांव के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता जताई।• मुआवजे का आश्वासन: हाथियों के प्रकोप से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया।• पर्यावरण संरक्षण: अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जल, जंगल और जमीन से जुड़ा जनजातीय समाज पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है। वहीं डीडीसी श्री सन्नी राज ने कहा कि इस सुदूर क्षेत्र की स्वच्छ हवा और प्राकृतिक सुंदरता में समय बिताना एक सुखद अनुभव है।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सखुआ के पत्तों की कटोरी में पारंपरिक नाश्ता किया। अतिथियों की इस सादगी ने सभी ग्रामीणों का दिल जीत लिया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत के मुखिया समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

कानपुर : डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी दक्षिण सुमित रामटेके के निर्देशन पर मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़।

कानपुर : डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी दक्षिण सुमित रामटेके के निर्देशन पर मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़।चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 3 विधि विरुद्ध बालक संरक्षण में।दो मोबाइल छीनने की घटनाओं का खुलासा।लूट/छिनैती में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और कैश बरामद।किदवई नगर पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता।गिरोह के सदस्य राह चलते लोगों से मोबाइल छिनैती करते थे।पुलिस ने शातिर आरोपी प्रांशू कुशवाहा उर्फ राज को किया गिरफ्तार।कमिश्नरेट पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप।शातिरों को गिरफ्तार करने में थाना किदवई नगर प्रभारी विजय सिंह, चौकी प्रभारी लाल कॉलोनी नीरज राजपूत, चौकी प्रभारी संजय वन बिपिन सिंह, उ•नि अंकुर मलिक,उ•नि ललित कुमार और उनकी टीम की रही अहम भूमिका।

रांची : JPSC-JSSC विवाद: 16 दिन से आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच वार्ता, 98% मुद्दों पर बनी सहमति

रांची : JPSC-JSSC विवाद: 16 दिन से आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच वार्ता, 98% मुद्दों पर बनी सहमतिरांची : JPSC और JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 16 दिनों से आंदोलनरत छात्रों और सरकार द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल के बीच रविवार को दिनभर वार्ता का दौर चला। लंबी बातचीत के बाद सरकार की ओर से प्रतिनिधिमंडल में शामिल मंत्री सुदीव्य कुमार ने दावा किया कि छात्रों और सरकार के बीच करीब 98 प्रतिशत मुद्दों पर सहमति बन गई है, जबकि दो प्रतिशत मुद्दों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है।मंत्री सुदीव्य कुमार ने बताया कि सरकार 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) रद्द करने पर सहमत हो गई है। इसके अलावा JPSC 2023 और 2025 के बैकलॉग की परीक्षाओं को भी रद्द करने पर सहमति बनी है।उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर पैसे के लेनदेन के आरोप हैं। ऐसे मामलों की जांच ED से कराने पर सहमति बनी है, जबकि आपराधिक मामलों की जांच CID के माध्यम से जारी रहेगी।सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की दिशा में कदम उठाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का लक्ष्य रखा जाएगा।परीक्षा व्यवस्था में सुधार के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित कर परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार की दिशा में आगे बढ़ेगी।वहीं JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग पर सरकार ने सहमति नहीं जताई। मंत्री ने कहा कि JSSC CGL परीक्षा न्यायालय के आदेश के आधार पर आयोजित हुई है, इसलिए इसे रद्द नहीं किया जाएगा।एजेंसी की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग पर अड़े छात्रइधर छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार के साथ बातचीत के बावजूद उनका आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी TDPL पर भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं। छात्रों की मांग है कि एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द किया जाए।इस मांग पर फिलहाल सरकार की ओर से सहमति नहीं बनी है। यही मुद्दा दोनों पक्षों के बीच असहमति के प्रमुख बिंदुओं में शामिल है।

वाराणसी : एयरलाइंस के यात्रियों के बैग से ज्वैलरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। एयरलाइंस से यात्रा करने वाले यात्रियों के बैग से ज्वैलरी चोरी करने के मामले का फूलपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दोनों मामलों से संबंधित करीब 7 लाख रुपये कीमत की चोरी की ज्वैलरी और 400 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, मुकेश पटेल (26) पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर पटेल, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बड़ागांव, वाराणसी को 9 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर केपीएस लॉन रोड, बहद ग्राम मंगारी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।एयरलाइंस यात्रा के दौरान हुई थी चोरीपुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को अर्चना यादव ने फूलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6805 से अहमदाबाद से वाराणसी पहुंची थीं। घर पहुंचने के बाद बैग की जांच करने पर उसमें रखी गोल्ड चेन और पायल गायब मिली।वहीं, 15 जुलाई 2026 को शिवम सिंह ने शिकायत दी थी कि वह इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6179 और 6E6232 से चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए वाराणसी आए थे। यात्रा के दौरान उनके नीले रंग के ट्रॉली बैग से दो जोड़ी कान के आभूषण और एक मंगलसूत्र गायब हो गया था।दोनों मामलों में फूलपुर थाने में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।बैगों पर नजर रखकर करता था चोरीपूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान वह यात्रियों के सामान की आवाजाही पर नजर रखता था। 15 जुलाई को उसे एक नीले रंग का ट्रॉली बैग दिखाई दिया, जिसकी चेन खुली थी। बैग खोलने पर मंगलसूत्र और सोने के कान के झुमके मिले, जिन्हें उसने चोरी कर लिया।इसके बाद 17 जुलाई को एक भूरे रंग के बैग को निशाना बनाया। बैग की चेन में लॉक नहीं लगा था। आरोपी ने बैग खोलकर उसमें रखी सोने की चेन और चांदी की पायल चोरी कर ली।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की ज्वैलरी बरामद की। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।क्या-क्या हुआ बरामद?पीली धातु की एक चेनपीली धातु का एक मंगलसूत्रपीली धातु के चार कान के झुमके₹400 नकदबरामद ज्वैलरी की अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाखगिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश पटेल, निवासी रतनपुर, थाना बड़ागांव, वाराणसी के रूप में हुई है।पुलिस टीमइस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय कुमार कुशवाहा, हेड कांस्टेबल अनूप राय और रिजर्व कांस्टेबल अजय कुमार थाना फूलपुर की टीम शामिल रही।

दुमका : दूसरी सोमवारी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण पर फोकस, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

दूसरी सोमवारी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण पर फोकस, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देशबासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम जलार्पण को लेकर मयूराक्षी कला मंच पर हुई ब्रीफिंगदुमका:राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के तहत दूसरी सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बासुकीनाथ स्थित मयूराक्षी कला मंच में मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पूरी तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित तरीके से बाबा बासुकीनाथ का जलार्पण कराने में सफलता मिली है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इसी तत्परता एवं समन्वय के साथ दूसरी सोमवारी के दौरान भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी ससमय अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। ड्यूटी के दौरान किसी भी परिस्थिति में अपने पोस्ट को बिना सूचना के नहीं छोड़ें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय अथवा उत्पन्न स्थिति के संबंध में कंट्रोल रूम को तत्काल अवगत कराएं तथा कंट्रोल रूम से प्राप्त निर्देशों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता अथवा आवश्यक संसाधन की जरूरत होने पर वरीय अधिकारियों को तत्काल इसकी जानकारी दें।उन्होंने एंट्री पॉइंट पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को बड़े बैग अथवा अनावश्यक सामान के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाए। एंट्री पॉइंट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी इसकी विशेष रूप से निगरानी करें। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सभी निर्धारित रूट लाइनों का उपयोग कराया जाए तथा प्रवेश व्यवस्था किसी एक रूट तक सीमित न रहे। कहा कि चार पहिया वाहनों के लिए निर्धारित रूट का ही उपयोग कराने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ कभी भी बढ़ सकती है, इसलिए सभी पदाधिकारी हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।उपायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि पर सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। ड्यूटी के दौरान अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचें और अपना पूरा ध्यान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था पर केंद्रित रखें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए कार्य करने तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति की आशंका होने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया।शिवगंगा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने एनडीआरएफ एवं आपदा मित्रों को श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी श्रद्धालु को निर्धारित सुरक्षित सीमा से आगे नहीं जाने देने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराने को कहा।उपायुक्त ने अग्निशमन सुरक्षा को लेकर भी सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सजग रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी को अग्निशमन यंत्र के संचालन की जानकारी होनी चाहिए। जिन्हें इसके उपयोग की जानकारी नहीं है, वे आवश्यक रूप से इसका प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस बल ने पूरी तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से प्राप्त निर्देशों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें। सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों से पूरी तरह अवगत हैं और इसी भावना के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएं।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को अनावश्यक रूप से अधिक समय तक कतार में खड़ा न रहना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से नियंत्रित करें। भीड़ कम हो या अधिक, सभी पदाधिकारी समान गंभीरता एवं तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी करें। श्रद्धालुओं की संख्या कभी भी अचानक बढ़ सकती है, इसलिए पूरे मेला अवधि के दौरान सभी महत्वपूर्ण प्वाइंट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अलर्ट रहें और अपने पोस्ट को किसी भी परिस्थिति में बिना सूचना के नहीं छोड़ें।उप विकास आयुक्त ने शिवगंगा में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। साथ ही, मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए की व्यवस्था को उच्च कोटि का रखने का निदेश दिया।शौचालय की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।ब्रीफिंग के दौरान विभिन्न ओपी एवं महत्वपूर्ण प्वाइंट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से उपायुक्त को अवगत कराया। ब्रीफिंग के उपरांत उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वरीय पदाधिकारियों के साथ रूट लाइनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।दूसरी सोमवारी के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

दुमका : स्कॉर्पियो और टाटा पंच की आमने-सामने टक्कर, 7 घायल, 5 गंभीर

दुमका : स्कॉर्पियो और टाटा पंच की आमने-सामने टक्कर, 7 घायल, 5 गंभीरदुमका-नाला मुख्य मार्ग पर मसलिया थाना क्षेत्र के सिदपहाड़ी मोड़ के समीप रविवार को स्कॉर्पियो और टाटा पंच की जोरदार टक्कर में 7 लोग घायल हो गए।• स्कॉर्पियो सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल।• टाटा पंच सवार 2 लोगों को हल्की चोट लगी।• स्कॉर्पियो सवार आसनसोल-रानीगंज से बोल बम के लिए अजगैबीनाथ जा रहे थे।• सभी घायलों को मसलिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया।• गंभीर घायलों को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका रेफर किया गया।• टाटा पंच सवार सौरभ गोराई और सुभाष बागची को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।• पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।• प्रारंभिक तौर पर सड़क के तिरछे मोड़ और अनियंत्रित वाहन संचालन को हादसे का कारण बताया जा रहा है।

वाराणसी : 25 हजार का इनामी गो-तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चन्दौली पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया

बलुआ पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास दबोचा आरोपी राहुल यादव, पुलिस के मुताबिक 15 मार्च की घटना के बाद गेहूं के खेत से भाग निकला थाचन्दौली। गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल यादव को बलुआ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना बलुआ में दर्ज गोवध अधिनियम के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास चेकिंग के दौरान राहुल यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव, निवासी ग्राम नादी, थाना बलुआ, चन्दौली को गिरफ्तार किया।पुलिस से बचकर गेहूं के खेत में भाग गया थापूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि 15 मार्च 2026 को वह अपने साथियों सादिक अंसारी और सार्जन शाह, दोनों निवासी निधौरा, थाना बलुआ, के साथ पिकअप वाहन संख्या UP67BT4169 से गोवंश लेकर बिहार जा रहा था।पुलिस के अनुसार, सरौली के पास पुलिस ने वाहन को रोककर उसके दोनों साथियों को पकड़ लिया था, जबकि राहुल यादव मौके से गेहूं के खेत में भाग निकला था। इसके बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।पुलिस के मुताबिक आरोपी कुछ समय के लिए मुंबई चला गया था और हाल ही में चन्दौली वापस आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी पर पहले से भी मुकदमा दर्जपुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार राहुल यादव का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है—मु0अ0सं0 62/2026 — धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना बलुआ।मु0अ0सं0 62/2025 — धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना बलुआ।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमकार्रवाई में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक धर्मदेव यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल रमेश यादव, रिजर्व कांस्टेबल संदीप कुमार गौतम और रिजर्व कांस्टेबल राहुल चक्रवर्ती शामिल रहे।