𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, दुमका के दो चचेरे भाइयों की मौत

Spread the love

दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, दुमका के दो चचेरे भाइयों की मौत; दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के ऊपर ग्रहण गांव के सोगे टोला में रविवार शाम उस वक्त मातम पसर गया, जब गुजरात से दो मजदूरों के शव गांव पहुंचे। गुजरात के गांधीनगर के निकट छत्राल स्थित केमिकल फैक्ट्री में 15 अक्टूबर को हुए विस्फोट में टेडा देहरी और सिकंदर देहरी की मौत हो गई थी। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए जुलाई में गुजरात मजदूरी करने गए थे।हादसे की प्रमुख बातें:- फैक्ट्री में बॉयलर का नोजल फटने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ और आग लग गई।- हादसे में कुल 4 मजदूरों की मौत हुई थी।- मृतक टेडा देहरी और सिकंदर देहरी रामगढ़ प्रखंड के रहने वाले थे।- सिकंदर देहरी की पत्नी 3 माह की गर्भवती है।- दोनों मजदूरों की मौत से परिवारों के सामने रोजी-रोटी और भविष्य का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच दोनों शवों के गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिवारों ने अपने कमाने वाले सदस्यों को खो दिया है।#Dumka #Jharkhand #GujaratFactoryAccident #MigrantWorkers #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *