𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

झरिया के कारखाने में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी

Spread the love

आप भी तो नहीं खा रहे जहरीले बताशे? झरिया के कारखाने में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी210 किलो रंगीन बताशा और 150 किलो मिलावटी सेवई जब्त, दीपावली में बाजार में खपाने की थी तैयारी; बिना लाइसेंस चल रहा था कारखाना#झरिया : त्योहारों की मिठास में मिलावट का खतरा एक बार फिर सामने आया है। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने झरिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित अवैध खाद्य कारखाने पर छापेमारी की। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में टीम ने झरिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोड स्थित दिनेश गुप्ता के कारखाने में औचक जांच की। इस दौरान 210 किलोग्राम रंगीन बताशा और 150 किलोग्राम मिलावटी सेवई बरामद की गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि फतेहपुर गली में बिना वैध लाइसेंस के मिठाई बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल की आशंका सामने आई। अधिकारियों के अनुसार, कारखाना बिना वैध लाइसेंस के चलाया जा रहा था।विभाग को आशंका है कि बरामद रंगीन बताशों को दीपावली के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी थी। बताया गया कि कारखाने से धनबाद जिले के विभिन्न इलाकों में खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जाती थी। ऐसे में विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि यहां तैयार सामग्री किन दुकानों और बाजारों तक पहुंचाई गई है।कार्रवाई के दौरान बरामद 210 किलो बताशा और 150 किलो सेवई को एक कमरे में रखकर सील कर दिया गया है। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए रांची भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों और प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों में मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता पर ध्यान दें। मिलावट की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करें।छापेमारी अभियान में सेफ्टी ऑफिसर चंदन कुमार साव, चंद्रदेव मंजू और नैना कुमार नायक भी शामिल थे।#Jharia #Dhanbad #FoodSafetyDepartment #FoodAdulteration #FakeFood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *