𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

Spread the love

ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, महिला सशक्तिकरण एवं किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान आवास, मनरेगा, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता, आपूर्ति, जेएसएलपीएस, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *