𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

धनसार में धनबाद टोयोटा के सर्विस सेंटर का उद्घाटन

Spread the love

धनसार में धनबाद टोयोटा के सर्विस सेंटर का उद्घाटनधनबाद। धनसार में बुधवार की शाम टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के दूसरे सर्विस सेंटर का उद्घाटन पूर्व सांसद श्री पी.एन. सिंह, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट श्री सचिन शर्मा, टोयोटा के श्री अनिमेष नाग और श्री कुणाल दत्ता की मौजूदगी में हुआ।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री पी.एन. सिंह ने कहा कि धनबाद टोयोटा का एक शोरूम और सर्विस सेंटर जी.टी. रोड, गोविंदपुर, बागसुमा में पहले से मौजूद था, लेकिन धनबाद शहर के लोगों की जरूरतों और सुविधा को देखते हुए कंपनी ने धनसार, जो शहर के बीच स्थित है, यहां नया सर्विस सेंटर खोलकर धनबादवासियों की सुविधा का ध्यान रखा है। यह स्वागत योग्य पहल है।इस अवसर पर धनबाद टोयोटा के डायरेक्टर श्री यश आदित्य ने कहा कि धनबाद टोयोटा लोगों की सेवा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। टोयोटा गाड़ियों के खरीदारों को यहां बेहतरीन सर्विस देने की व्यवस्था है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने धनबाद टोयोटा का मान बढ़ाया है। यह बताता है कि ग्राहक हमारी सर्विस से संतुष्ट हैं।इस अवसर पर नई Toyota Hilux 4×4 का लॉन्च किया गया। मौके पर शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी Gagan Dudhani, Jay’vardhan Sahay, Kunal Himat Singha और धनबाद टोयोटा के Sales GM Sunil Singh, Service GM Supratim Debnath, Ajay Singh एवं अन्य लोगों ने अवसर पर आकर शोभा बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *