𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

कतरास लिलोरी मंदिर पुजारी हत्याकांड, महज 15 हजार के लिए ली दोस्त की जान

Spread the love

कतरास लिलोरी मंदिर पुजारी हत्याकांड, महज 15 हजार के लिए ली दोस्त की जान कतरास थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज लिलोरी मंदिर के पुजारी की हत्या कांड का पुलिस ने खुलाशा कर लिया है। मामले में पुलिस ने मृतक पुजारी मुन्ना पांडेय के दो दोस्तों सोनु कुमार राय उर्फ बजरगी, उम्र 19 निवासी आमटांड एवं मिथुन गोप उम्र 33 निवासी भगत सिंह चौक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस को बताया की वे लोग मृतक मुन्ना पाण्डेय के साथ बैठकर अक्सर खाते-पीते थे। इनलोगो द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर की रात्रि शराब पार्टी के बाद घर में रखा 15 हज़ार रुपया चोरी करने के दौरान मुन्ना पाण्डेय के नींद से जागने तथा चोरी का विरोध करने पर पकड़े जाने के भय दोनों ने टीवी के डिश तार से मुन्ना का गला दबा कर तथा घर में रखे चाकु से उसका गला रेत कर हत्या कर दिया गया। इसके बाद वे लोग मुन्ना पाण्डेय के घर से टीवी, कांसा का वर्तन एवं मोबाईल फोन लेकर चले गए। अनुसंधान के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर सभी सामान एवं घटना में प्रयोग किया गया चाकु बरामद कर लिया गया है। इस अभियान में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, पु०अ०निo दुर्गेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, निर्भय कुमार, पवन तिर्की, सत्येन्द्र यादव, स०अ०निशैलेश कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *