AICCTU का केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला; चार लेबर कोड रद्द करने की मांगमतदाता सूची से गरीबों के नाम काटने का लगाया आरोप, मजदूरों के लिए 26 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन और पुरानी पेंशन बहाली की उठाई आवाज#धनबाद : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (AICCTU) के राष्ट्रव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन ने मजदूरों, कर्मचारियों और आम जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।प्रदर्शन के दौरान AICCTU के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कार्तिक प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश में मतदाता सूची से गरीब और आम लोगों के नाम काटे जाने के विरोध में संगठन सड़कों पर उतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई से आम नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। नए श्रम कानूनों का विरोध करते हुए इन्हें मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इन लेबर कोड के कारण मजदूरों के अधिकार और हित प्रभावित होंगे। संगठन ने चारों लेबर कोड को तत्काल रद्द करने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने MMDR नीति को लेकर भी विरोध जताया। संगठन का आरोप है कि इस नीति के माध्यम से झारखंड की बहुमूल्य खनिज संपदा को कॉरपोरेट घरानों के हित में इस्तेमाल करने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। उन्होंने राज्य के प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय जनता के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।संगठन ने रेलवे कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने तथा मजदूरों की न्यूनतम मासिक मजदूरी 26 हजार रुपये निर्धारित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बढ़ती महंगाई के दौर में मजदूरों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए।AICCTU के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मजदूरों, कर्मचारियों और आम जनता की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा। संगठन ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
AICCTU का केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला; चार लेबर कोड रद्द करने की मांग











Leave a Reply