जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं*सात दिन के नवजात की गंभीर हृदय बीमारी के इलाज के लिए उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान, आरबीएसके के तहत केरल में होगा उपचार*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा भी उपस्थित थे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।जनता दरबार में मात्र सात दिन के एक नवजात शिशु के गंभीर हृदय रोग के इलाज के लिए परिजनों ने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत शिशु के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल नवजात शिशु कोलकाता में भर्ती है। इसके अलावा जनता दरबार में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, बकाया वेतन भुगतान, होमगार्ड से संबंधित मामले, अवैध कब्जा कर धमकी देने, भूमि विवाद, ई-कल्याण योजना एवं नामांकन सहित अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुए।उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं











Leave a Reply