𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

रांची में मां-बेटी की मौ’त, फरार आरोपी अरेसट

Spread the love

रांची में मां-बेटी की मौ’त, फरार आरोपी अरेसट रांची : गुस्से में उठे एक हाथ ने दो जिंदगियां छीन लीं। राजधानी रांची के टाटीसिलवे में पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास पर रॉड से हमला कर दिया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान सावन बिरहोर के रूप में हुई है। शनिवार देर रात वह अपने ससुराल पहुंचा था। वहां पत्नी ममता देवी (30) से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो उसने ममता की पिटाई शुरू कर दी। बेटी को बचाने के लिये सोनिया देवी (50) आगे आईं। इल्जाम है कि सावन ने उन पर भी रॉड से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।नक्शे देखेंवारदात के बाद भागा, पुलिस ने दबोचाहमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यालय DSP वन अमर कुमार पांडेय के मुताबिक, टाटीसिलवे थाने में कांड संख्या 104/26 दर्ज किया गया है। बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *