𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

एसएसडी एसोसिएट्स ने कर्मचारियों के बीच किया दिवाली उपहार व मिठाइयों का वितरण

Spread the love

एसएसडी एसोसिएट्स ने कर्मचारियों के बीच किया दिवाली उपहार व मिठाइयों का वितरणसात वर्षों से दीपावली पर उपहार वितरण की परंपरा निभा रही संस्था, भवन निर्माण से जुड़े संवेदक, मजदूर और टेक्नीशियन भी हुए शामिलधनबाद: धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित एसएसडी एसोसिएट्स की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के कर्मचारियों तथा भवन निर्माण क्षेत्र से जुड़े संवेदकों, मजदूरों और टेक्नीशियनों के बीच उपहार एवं मिठाइयों का वितरण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन एसएसडी एसोसिएट्स के निदेशक रणविजय सिंह एवं फाउंडर आर्किटेक्ट स्वाति सिंह के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए उन्हें प्यार और सम्मान के प्रतीक स्वरूप दीपावली के उपहार भेंट किए गए।अपने संबोधन में निदेशक रणविजय सिंह ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर खुशियों के साथ पर्व मनाने और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।वहीं, संस्था की फाउंडर आर्किटेक्ट स्वाति सिंह ने बताया कि एसएसडी एसोसिएट्स को शुरू हुए सात वर्ष हो चुके हैं। संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष दीपावली के अवसर पर अपने कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों को सम्मान स्वरूप उपहार एवं मिठाइयां दी जाती हैं। इसका उद्देश्य सभी के बीच अपनापन, सम्मान और पारिवारिक संबंधों की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का माहौल उत्साह, उल्लास और भाईचारे से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *