धनबाद थाना के सामने ऑटो-टोटो चालकों का हंगामा, सड़क पर लेटकर किया जाम ट्रैफिक पुलिस पर वाहनों को जब्त करने में अनियमितता का आरोप, रोजी-रोटी प्रभावित होने की कही बात#धनबाद : धनबाद थाना के गेट के सामने शुक्रवार को ऑटो और टोटो चालकों ने सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। चालकों के सड़क पर उतरने से कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।प्रदर्शन कर रहे चालकों ने ट्रैफिक पुलिस पर अनियमितता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वाहन के सभी जरूरी कागजात होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा जबरन ऑटो-टोटो जब्त किए जा रहे हैं। चालकों का आरोप है कि वाहन जब्त करने के दौरान यह भी स्पष्ट नहीं किया जाता कि किस कागजात की कमी या किस नियम के उल्लंघन के कारण कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कई मामलों में जुर्माना प्रक्रिया पूरी किए बिना वाहनों को दो-तीन दिनों तक थाना में खड़ा रखने की शिकायत भी चालकों ने की।टोटो चालक अर्जुन दास ने बताया कि उन्होंने करीब आठ महीने पहले वाहन खरीदा है और उनके पास सभी कागजात मौजूद हैं। इसके बावजूद उनका वाहन जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर कोई कागजात या नियम से संबंधित त्रुटि है तो नियमानुसार फाइन किया जाए, लेकिन वाहन को कई दिनों तक थाना में रखने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है।वहीं, ऑटो चालक बबलू कुमार साव ने कहा कि यातायात थाना जाने पर उन्हें बार-बार अगले दिन आने को कहा जाता है। उन्होंने कहा कि वे रोज कमाने-खाने वाले लोग हैं और वाहनों के जब्त रहने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। चालकों ने मांग की कि उनकी समस्याओं पर तत्काल सुनवाई की जाए और यदि किसी वाहन में नियम संबंधी कमी है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।चालकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।#Dhanbad #AutoDrivers #TotoDrivers #DhanbadPolice #TrafficPolice #RoadBlock #DriverProtest #Au
धनबाद में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ई रिक्शा चालकों ने किया ट्रैफिक थाना के बाहर मुख्य सड़क जाम,











Leave a Reply