𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

जीवन ज्योति में शक्ति समर्पण फाउंडेशन ने बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव, खुशियों से जगमगाया विद्यालय

Spread the love

जीवन ज्योति में शक्ति समर्पण फाउंडेशन ने बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव, खुशियों से जगमगाया विद्यालय दीपावली के पावन अवसर पर आज रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में शक्ति समर्पण फाउंडेशन की ओर से हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के विशेष बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए खूबसूरत डिजाइनर दीयों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। साथ ही बच्चों ने ग्रीन पटाखे जलाकर सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दिवाली का संदेश दिया। पूरे विद्यालय परिसर में दीपों की रोशनी और बच्चों की मुस्कान ने उत्सव के माहौल को और भी खास बना दिया।कार्यक्रम के दौरान शक्ति समर्पण फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने बच्चों के बीच उपहार वितरित किए और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर अलका अग्रवाल जी ने अपने बेटे संस्कार का जन्मदिन भी जीवन ज्योति के बच्चों के साथ मनाया। बच्चों के बीच जन्मदिन की खुशियां बांटते हुए उन्होंने सभी के साथ यादगार पल बिताए।इस दौरान बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और गीत-संगीत एवं उत्सवी माहौल के बीच दीपावली का भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों के जीवन में खुशियां बांटना, उनके साथ त्योहार मनाना तथा समाज में प्रेम, अपनापन और समावेशिता की भावना को मजबूत करना था।विद्यालय की प्राचार्या अपर्णा दास एवं सचिव राजेश पपरकेरिया ने शक्ति समर्पण फाउंडेशन की सभी महिला सदस्यों एवं अलका अग्रवाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों के साथ त्योहार मनाने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का यह प्रयास सराहनीय है।अंत में प्राचार्या अपर्णा दास एवं सचिव राजेश पपरकेरिया ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *