𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी

Spread the love

कंबाइंड बिल्डिंग के आसपास हुई जमीन की मापी, अवैध कब्जाधारियों को छठ के बाद क्वार्टर खाली करने का अल्टीमेटम

सरकारी जमीन पर टाउन हॉल, खेल मैदान और लाइब्रेरी बनाने की है योजना

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद में सरकारी जमीन के अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में धनबाद अंचल अधिकारी श्री राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व में कंबाइंड बिल्डिंग के आसपास के सरकारी जमीन की चिन्हितिकारण के लिए मापी की गई।

इस दौरान पथ निर्माण विभाग के क़्वार्टर में कई अवैध कब्जाधारी भी मिले जिन्हे अंचल अधिकारी ने अवविलम्ब कब्जा मुक्त करने का आदेश दिया। उन्होंने वैसे सभी कब्जाधारियों को छठ पूजा के बाद हर हाल में क़्वार्टर खाली करने की हिदायत दी है। जमीन मापी के दौरान दो घर सरकारी जमीन पर भी बना पाया गया। जिसकी चिन्हितिकारण की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों घरों को नोटिस दिया जायेगा।

अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार ने बताया कि कंबाइंड बिल्डिंग के आसपास कई सरकारी जमीने हैं। जिसपर टाउन हॉल, खेल का मैदान और लाइब्रेरी निर्माण की योजना है। जल्द से जल्द अतिक्रमण को खाली कराकर योजना धरातल पर उतारी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *