रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से सनसनी, घटना से पहले फेसबुक लाइव पर साझा की थी अपनी परेशानीरांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले निशा भगत सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव आई थीं। इस दौरान वह भावुक नजर आईं और उन्होंने कई लोगों पर आरोप लगाते हुए अपनी परेशानियां साझा की थीं।बताया जा रहा है कि फेसबुक लाइव के बाद उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी सुरक्षा और स्थिति से जुड़ी जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर किए गए उनके लाइव प्रसारण, फोन कॉल और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजे जाने की जानकारी है। फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से सनसनी, घटना से पहले फेसबुक लाइव पर साझा की थी अपनी परेशानी











Leave a Reply