चार दिन बाद खत्म हुई अरूप चटर्जी और आइसा की भूख हड़ताल, DC के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त#dhanbad:धनबाद में शिक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं, शिक्षकों की मनमानी पोस्टिंग और सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं आइसा (AISA) द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आखिरकार चार दिनों बाद समाप्त हो गई।उपायुक्त की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद विधायक अरूप चटर्जी और आंदोलनकारियों ने भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की पोस्टिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।लिखित आश्वासन में ये प्रमुख बातें शामिल हैं—1. शिक्षकों की मनमानी पोस्टिंग पर रोक लगाई जाएगी।2. प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय में वापस भेजा जाएगा।3. आगामी 1 दिसंबर को जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक आयोजित होगी, इसके बाद स्थापना समिति की बैठक की जाएगी।4. अगले दो महीने के भीतर ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षकों की युक्तिसंगत पोस्टिंग सुनिश्चित की जाएगी।
चार दिन बाद खत्म हुई अरूप चटर्जी और आइसा की भूख हड़ताल, DC के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त











Leave a Reply