𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंद

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंदनेपाल में बाढ़ और बिगड़े हालात को देखते हुये दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। यह सेवा भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम से संचालित होती है। DTC के आईपी डिपो कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इससे पहले 27 अगस्त को नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 28 और 29 अगस्त की बस सेवायें स्थगित की गई थीं।हालात सामान्य नहीं, सफर सुरक्षित नहींअधिकारियों के मुताबिक नेपाल में स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। ऐसे में बस सेवा का सुरक्षित संचालन संभव नहीं माना जा रहा है। यात्रियों, चालक दल और कर्मचारियों के साथ DTC बसों की सुरक्षा को देखते हुये सेवा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रोक दिया गया है। इस दौरान दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग पर किसी भी बस का संचालन या प्रस्थान नहीं होगा।हालात देखकर होगा अगला फैसलाDTC ने कहा है कि नेपाल की स्थिति की लगातार समीक्षा की जायेगी। हालात अनुकूल होने और सक्षम अधिकारियों के निर्देश के बाद ही बस सेवा दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जायेगा। फिलहाल नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली-काठमांडू बस सेवा पर अनिश्चितकालीन रोक रहेगी।

बाबा तुंगेश्वर धाम वसई दर्शन एवं प्रार्थना

बाबा तुंगेश्वर धाम, वसई में भोलेनाथ के पावन दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा तुंगेश्वर महाराज के चरणों में शीश झुकाकर मैंने सभी झारखंडवासियों के लिए प्रार्थना की।हे बाबा तुंगेश्वर महाराज, हमारे समस्त झारखंडी समाज और हमारे घर-परिवार के सभी बाल-बच्चों को सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें। सभी के जीवन में प्रेम, भाईचारा और उन्नति बनी रहे।धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो। सत्य और सनातन धर्म का जय-जयकार हो। बाबा तुंगेश्वर महाराज सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हर घर में सुख-शांति का वास हो।