मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026
22 और 23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा द्वितीय एवं अंतिम शिविर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखण्ड राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने के लिए दो दिवसीय द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि यह शिविर शनिवार 22 अगस्त और रविवार 23 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा।
शिविर में वैसे भारतीय नागरिक, जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या अहर्ता तिथि 01.10.2026 तक 18 वर्ष पूर्ण होने वाली है वे मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भर सकते हैं। वहीं परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक साथ नजदीकी मतदान केंद्र में स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।











Leave a Reply