नौकरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुंची भर्ती व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के नौवें दिन धनबाद पहुंची। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्रा अब संथाल परगना और उत्तरी छोटानागपुर के अंतिम चरण में है। उन्होंने शिक्षाविद् बिनोद बिहारी महतो के आह्वान “पढ़ो और लड़ो” के संदेश पर आगे बढ़ने की बात कही।देवेंद्र महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान को राज्यभर में युवाओं का समर्थन मिल रहा है। संथाल परगना में युवाओं ने आंदोलन को उसके अंजाम तक पहुंचाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी आवाज नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं की आवाज है। युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के शागिर्दों ने नौकरी की दुकान खोल रखी है। भर्ती से जुड़े पूरे मामले में केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, बल्कि बड़े नेताओं और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।देवेंद्र महतो ने बताया कि अब तक राज्य के 24 में से 12 जिलों में यात्रा पूरी हो चुकी है। मंगलवार को बलियापुर स्थित बिनोदधाम से यात्रा शुरू होते हुवे किसान चौक और मनिंद्र चौक होते हुए यात्रा रणधीर वर्मा चौक पहुंची इसके बाद पुटकी प्रभु चौक पर लोगों से संवाद कर वे बोकारो के लिए रवाना होंगे।
नौकरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा धनबाद पहुंची












Leave a Reply