𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

धनबाद : कोयला भवन में CISF जवानों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love

धनबाद : कोयला भवन में CISF जवानों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारीधनबाद : जिले में चल रहे विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को कोयला भवन स्थित डाइमंड जुबली हॉल में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब ने किया।शिविर में CISF के अधिकारियों और जवानों को लगातार बदल रहे साइबर अपराध के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में CISF के डीआईजी श्री राजीव मिश्रा, सीनियर कमांडेंट श्री अजय सिंह, कमांडेंट श्री अजय त्रिपाठी, श्री एम.के. गुप्ता समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।ग्रामीण एसपी ने फर्जी कॉल, KYC अपडेट के नाम पर ठगी, बैंक खाता बंद होने का डर दिखाकर पैसे ऐंठना, OTP और UPI PIN मांगना, फर्जी लिंक भेजना, ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक, पुलिस या कोई सरकारी संस्था फोन पर OTP, UPI PIN, ATM PIN अथवा इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड नहीं मांगती। अनजान लिंक पर क्लिक करने और अज्ञात व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड करने से भी बचना चाहिए।साइबर ठगी होने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित बैंक को सूचना देने के साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।शिविर में मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय सुरक्षा, सोशल मीडिया की मजबूत प्राइवेसी सेटिंग और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने पर भी जानकारी दी गई। इस दौरान CISF जवानों ने साइबर अपराध से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और कई सवाल पूछे, जिनका ग्रामीण एसपी ने विस्तारपूर्वक जवाब दिया।ग्रामीण एसपी ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। पुलिस का यह जागरूकता अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *