साधना डांस एंड जुम्बा स्टूडियो का सावन महोत्सव, उमा दासगुप्ता बनीं सावन क्वीनधनबाद। कार्मिक नगर स्थित साधना गार्डन में रविवार की शाम साधना डांस एंड जुम्बा स्टूडियो की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिला प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में चंदन स्टूडियो स्टूडियो पार्टनर के रूप में सहयोगी रहा।सावन की खुशियों को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम में रैंप वॉक, टारगेट द पॉइंट, गेस द वर्ड, सामूहिक एवं एकल नृत्य तथा संगीत सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हरे रंग की साड़ियों में सजी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, कला और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही। रैंप वॉक, प्रस्तुति और आत्मविश्वास के आधार पर उमा दासगुप्ता को सावन क्वीन चुना गया। प्रियंका ने उन्हें ताज और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं, चंदन स्टूडियो की ओर से आरती ने उन्हें गोल्ड प्लेटेड पेन ड्राइव पेंडेंट भेंट किया। प्रीति आनंद को सेकेंड रनर-अप चुना गया।अन्य प्रतियोगिताओं में टारगेट द पॉइंट की विजेता रेखा रजवार रहीं, जबकि गेस द वर्ड प्रतियोगिता में जॉली शाहा ने बाजी मारी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ में पियाली मसत ने प्रथम, उमा ने द्वितीय और पूनम ने तृतीय पुरस्कार जीता। प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका रिकी बागति ने निभाई।आयोजकों की ओर से सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजिका प्रियंका सेनगुप्ता ने कहा कि सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में स्टूडियो की ओर से जन्माष्टमी उत्सव और डांडिया नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का समापन सामूहिक नृत्य और सामूहिक फोटो सेशन के साथ हुआ। महिलाओं ने हंसी-खुशी और उत्साह के साथ सावन महोत्सव का आनंद लिया और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।
साधना डांस एंड जुम्बा स्टूडियो का सावन महोत्सव, उमा दासगुप्ता बनीं सावन क्वीन












Leave a Reply