निष्ठा और बेदाग सेवा को सलाम: सेवानिवृत्त हुए अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी, पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाईवाराणसी। अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी सेवानिवृत्त हो गए। उनके दीर्घ, निष्ठावान, कर्तव्यपरायण और बेदाग सेवाकाल के लिए वाराणसी पुलिस विभाग की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने आलोक प्रियदर्शी के गौरवपूर्ण सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव, कार्यकुशलता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण ने पुलिस विभाग को निरंतर मजबूती प्रदान की। पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उनके द्वारा किए गए कार्य पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी के योगदान को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए सुखद, स्वस्थ, समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की गई। अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्ति के बाद आलोक प्रियदर्शी परिवार के साथ नई ऊर्जा और उत्साह के साथ जीवन के इस नए अध्याय का आनंद उठाएंगे।पुलिस विभाग ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखमय जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
निष्ठा और बेदाग सेवा को सलाम: सेवानिवृत्त हुए अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी














Leave a Reply