𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

वाराणसी : पुलिस लाइन में नई सुविधाओं की सौगात, कैफेटेरिया और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

Spread the love

पुलिस लाइन में नई सुविधाओं की सौगात, कैफेटेरिया और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटनवाराणसी | 25 अगस्त 2026पुलिसकर्मियों की फिटनेस से लेकर मनोबल तक—कमिश्नरेट ने बढ़ाया एक और कदमवाराणसी पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित कैफेटेरिया और जीर्णोद्धार किए गए बैडमिंटन कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया।फीता काटकर किए गए उद्घाटन के साथ पुलिस लाइन परिसर को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक और पहल जुड़ गई। कैफेटेरिया से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जबकि बैडमिंटन कोर्ट के जरिए फिटनेस, स्वास्थ्य और मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलेगी।पुलिस प्रशासन के मुताबिक, इन सुविधाओं से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और मनोबल बढ़ाने के साथ ही उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। बेहतर सुविधाओं का असर पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता पर पड़ेगा और इससे आमजन को मिलने वाली पुलिस सेवाओं को भी और प्रभावी बनाया जा सकेगा।उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *