कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने प्लॉट और जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से रकम हड़पने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी वृजेंद्र सिंह चौहान को दामोदर नगर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक रियल एस्टेट कंपनी का निदेशक है और कंपनी के जरिए लोगों को जमीन-प्लॉट दिलाने का झांसा देकर रकम वसूलने के मामले में वांछित चल रहा था। लंबे समय से फरार रहने के चलते पुलिस ने उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, विश्वासघात और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं शामिल हैं।
कल्याणपुर पुलिस ने दामोदर नगर में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अब पुलिस आरोपी से जुड़े जमीन-जायदाद के लेनदेन, पीड़ितों से ली गई रकम और उसके नेटवर्क को लेकर आगे की जांच कर रही है।
#Kanpur #Kalyanpur #CrimeNews #PoliceAction #प्रॉपर्टीफ़्रॉड #GangsterAct #KanpurPolice #कानपुर #कानपुरन्यूज #कल्याणपुर #क्राइम_न्यूज #पुलिस_कार्रवाई #प्रॉपर्टी_फ्रॉड #जमीन_धोखाधड़ी














Leave a Reply