𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर में बदहाल सड़क के खिलाफ व्यापारियों का हल्लाबोल, घंटा-घड़ियाल बजाकर किया प्रदर्शन!

Spread the love

कानपुर में बदहाल सड़क के खिलाफ व्यापारियों का हल्लाबोल, घंटा-घड़ियाल बजाकर किया प्रदर्शन!📍 कानपुर | टाटमिल-घंटाघर मार्गकानपुर के टाटमिल से घंटाघर जाने वाले बदहाल मार्ग और जलभराव की समस्या को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारियों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर घंटा-घड़ियाल बजाकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।व्यापारियों का आरोप है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, गड्ढों में फंसकर छह ई-रिक्शा और माल लदे दो लोडर पलट गए, जबकि एक ई-रिक्शा में सवार दो लोग गिरकर घायल हो गए।व्यापारियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग उठाई और चेतावनी दी कि दिवाली के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय निवासियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस बदहाल सड़क की सुध कब लेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *