𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

पुलिस को टक्कर मारकर भाग रहे थे तस्कर, बाबतपुर में घेराबंदी कर दबोचे गए 3 आरोपी,अर्टिगा से मिला 60 किलो गांजा

Spread the love

चंदौली में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलीनगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 60 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सफेद मारुति अर्टिगा कार से गांजे की खेप लेकर जा रहे थे। हमीदपुर पटनवा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और भागने लगा। पीछा करते हुए पुलिस ने बाबतपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर कार को रोक लिया।

तलाशी के दौरान कार की डिक्की में स्टेपनी के नीचे छिपाकर रखे गए 60 बंडलों में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने ओडिशा से गांजा लाकर सुल्तानपुर और आसपास के जिलों में बेचने की बात बताई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर निवासी अभिषेक सिंह और बस्ती निवासी अवधेश व नौशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अर्टिगा कार भी जब्त कर ली है।

Chandauli News, Chandauli Police, Ganja Smuggling, 60 Kg Ganja Seized, Alinagar Police, Babatpur News, Sultanpur News, Odisha Ganja Smuggling, UP Crime News, Chandauli Crime News

#Chandauli #ChandauliNews #ChandauliPolice #CrimeNews #GanjaSmuggling #UPPolice #UttarPradeshNews #Alinagar #SultanpurNews

आपकी राय में नशे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को किन कदमों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए? कमेंट में बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *