कानपुर: क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल का थानेदारों को सख्त अल्टीमेटम
रावतपुर के लंबित हत्या के मुकदमे का जल्द खुलासा करने के निर्देश..
गोविंद नगर, कल्याणपुर, महाराजपुर, चकेरी और जाजमऊ की लंबित विवेचनाएं जल्द पूरी करने का आदेश..
वांछित अपराधियों पर शिकंजा: कल्याणपुर के 37, गोविंद नगर के 19, बिठूर के 11 और चौबेपुर के 10 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान..
12 थानों में निरोधात्मक कार्रवाई कम मिलने पर पुलिस कमिश्नर ने जताई नाराजगी..
दीपावली पर अवैध पटाखों के भंडारण और रिहायशी इलाकों में पटाखों की दुकानों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान…
सर्राफा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 10 बजे के बाद संदिग्धों की सघन चेकिंग के निर्देश…
जेल से छूटे अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर रहेगी कड़ी निगरानी, आदतन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई के निर्देश…
पुलिस कमिश्नर का साफ संदेश लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करें, वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करें और अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी…
क्राइम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश…














Leave a Reply