𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

वाराणसी : चोरी के शक में मजदूर कीपीट-पीटकर हत्या! VIDEO ने खोला राज

Spread the love

चोरी के शक में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या! VIDEO ने खोला राजवाराणसी | ट्रैक्टर चोरी के शक में मजदूर राम जन्म वनवासी (45) की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि 20 अगस्त को चौबेपुर के कादी कला स्थित स्टार मार्का ईंट-भट्ठे पर राम जन्म को पकड़ा गया और पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया। हालत गंभीर होने के बावजूद पिटाई जारी रहने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को गोसाईपुर इलाके में छोड़ने का आरोप है।घटना का VIDEO बना अहम सबूतपुलिस की जांच में सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति मजदूर को पकड़े हुए और दूसरा उसकी पिटाई करता दिखाई दे रहा है। पोस्टमार्टम में भी शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले।भट्ठा मालिक समेत दो गिरफ्तारपुलिस ने मामले में अजय सिंह और विशाल सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं आशीष और दीपक यादव की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने राम जन्म पर ट्रैक्टर चोरी का शक जताया था। अब VIDEO, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।सवाल सिर्फ चोरी के शक का नहीं, कानून हाथ में लेकर जान लेने के आरोप का है।आपकी राय क्या है? क्या चोरी के शक में किसी को इस तरह सजा देने का अधिकार किसी को है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *