𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

कानपुर : चकेरी पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चार चोरी के वाहन बरामद ।

Spread the love

चकेरी पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चार चोरी के वाहन बरामद ।कानपुर, संवाददाता* । शहर मे थाना चकेरी पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी की पहचान सतेन्द्र कुमार उर्फ मयंक तिवारी उर्फ सत्या, निवासी ग्राम चरई, थाना जाफरगंज, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज होने के बाद टीम गठित कर लगातार आरोपियों की तलाश और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को उत्तम आईटीआई के पास चौकी क्षेत्र सनिगवां में चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया।बरामद वाहनों में सुपर स्प्लेंडर संख्या UP78HE9356, होंडा लीवो संख्या UP78FX4748, स्प्लेंडर प्लस संख्या UP71AX6905 और सुजुकी एक्सेस स्कूटी संख्या UP78HW2890 शामिल हैं। ये वाहन चकेरी कानपुर नगर और कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सनिगवां उ0नि0 अनीश कुमार समेत थाना चकेरी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *