𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

UGC कानून के विरोध में स्वर्ण समाज का विरोध मार्च, ‘रोल बैक’ की उठी मांग

Spread the love

UGC कानून के विरोध में स्वर्ण समाज का विरोध मार्च, ‘रोल बैक’ की उठी मांगजिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकला पैदल मार्च……………… धनबाद में UGC इक्विटी कानून के विरोध में स्वर्ण समाज के लोगों ने विरोध मार्च निकाला। जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पैदल मार्च किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘UGC रोल बैक’ लिखे तख्ते थे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। विरोध मार्च का नेतृत्व राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया।UGC कानून के विरोध में धनबाद की सड़कों पर स्वर्ण समाज के लोग उतरे। जिला परिषद मैदान से शुरू हुआ विरोध मार्च रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचा। मार्च में शामिल लोग हाथों में ‘UGC रोल बैक’ लिखे तख्ते लेकर चल रहे थे। इस दौरान ‘मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ समेत कई नारे लगाए गए।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से लाया गया UGC इक्विटी कानून समाज में जातिगत विभाजन और मनमुटाव को बढ़ावा दे सकता है। इसी के विरोध में इस कानून को वापस लेने की मांग की जा रही है।राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि स्वर्ण समाज आरक्षण का विरोध नहीं करता, लेकिन आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति होनी चाहिए। उनका कहना है कि आरक्षण का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से जातिगत पहचान से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में देश के विकास में योगदान देने की अपील की।वहीं, विरोध मार्च में शामिल निहारिका सिंह ने भी UGC कानून को लेकर अपनी आपत्ति जताई और सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *