धनबाद पुलिस को मिला बड़ी सफलता, सात अपराधियों के साथ हथियार और जिंदा गोली और चोरी का बाइक बरामद।धनबाद में आधी रात को धनसार थाना क्षेत्र में दो बाइक पर सवार छः युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन पीछा कर सभी को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को एक युवक की कमर से कट्टा और जिंदा कारतूस मिला मामला धनसार थाना क्षेत्र के कलासंगम मनईटांड़ का है। बात दे कि 22 अगस्त की रात करीब साढ़े तीन बजे गश्ती दल ने दो बाइक पर तीन-तीन युवकों को देखा। पुलिस वाहन देखते ही सभी भागने लगे। गांधी नगर शिव मंदिर के पास पुलिस ने सीटी हॉक्स की मदद से घेरकर उन्हें पकड़ लिया।तलाशी में आजाद आलम की कमर से देशी कट्टा और मुकेश कुमार की जेब से 3.15 एमएम की जिंदा गोली मिली।पूछताछ में सामने आया कि एक बाइक चोरी की है, जिसे मटकुरिया से चोरी करने की बात बताई गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की नीयत से घूम रहे थे।हथियार देने वाले जग्गू पासवान का नाम सामने आने के बाद आजाद की निशानदेही पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।मामले में कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और दो बाइक, कट्टा व जिंदा गोली बरामद की गई है। पकड़े गये सभी अभियुक्तों का पुर्व से ही अपराधीक इतिहास रहा है
धनबाद पुलिस को मिला बड़ी सफलता, सात अपराधियों के साथ हथियार और जिंदा गोली और चोरी का बाइक बरामद।











Leave a Reply