𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंद

Spread the love

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंदनेपाल में बाढ़ और बिगड़े हालात को देखते हुये दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। यह सेवा भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम से संचालित होती है। DTC के आईपी डिपो कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इससे पहले 27 अगस्त को नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 28 और 29 अगस्त की बस सेवायें स्थगित की गई थीं।हालात सामान्य नहीं, सफर सुरक्षित नहींअधिकारियों के मुताबिक नेपाल में स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। ऐसे में बस सेवा का सुरक्षित संचालन संभव नहीं माना जा रहा है। यात्रियों, चालक दल और कर्मचारियों के साथ DTC बसों की सुरक्षा को देखते हुये सेवा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रोक दिया गया है। इस दौरान दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग पर किसी भी बस का संचालन या प्रस्थान नहीं होगा।हालात देखकर होगा अगला फैसलाDTC ने कहा है कि नेपाल की स्थिति की लगातार समीक्षा की जायेगी। हालात अनुकूल होने और सक्षम अधिकारियों के निर्देश के बाद ही बस सेवा दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जायेगा। फिलहाल नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली-काठमांडू बस सेवा पर अनिश्चितकालीन रोक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *