𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट 2026 के विजेताओं को यश आदित्य ने सम्मानित किया

धनबाद: गोविंद पुर न्यू नीरो मोड स्थित धनबाद टोयोटा द्वारा रविवार को स्किल कॉन्टेस्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आरएसवाईए ग्रुप के धनबाद एवं दुर्गापुर की सभी लोकेशनों से प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को संस्थान के निदेशक यश आदित्य ने सम्मानित किया। विजेताओं में सर्विस एडवाइजर (बॉडी एंड पेंट) गोपी गोराई ,सर्विस एडवाइजर (जनरल सर्विस) -राहुल कुमार मंडल,बॉडी टेक्नीशियन – मो. आफताब आलम,पेंट टेक्नीशियन मो. आरिफ अंसारी,यू.ट्रस्ट प्रोक्योरमेंट ऑफिसर संपद नारायण तफादार ,गेस्ट रिलेशन निशु कुमारी बर्मन,जीईएम सेल्स रमेश पोद्दार,पार्ट्स एग्जीक्यूटिव अमन अहमद,जनरल टेक्नीशियन – हसैन अंसारी,टी एल सेल्स शैलेन्द्र तिवारी की घोषणा की गई।कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के रनर-अप प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। विजेता एवं रनर-अप सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।इस अवसर पर निदेशक यश आदित्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ कर्मचारियों के कौशल विकास, टीम भावना और ग्राहक सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को आगामी टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट के लिए शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में बताया गया कि चयनित विजेता आगामी टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट में आरएसवाईए ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर ग्रुप सेल्स जीएम सुनील सिंह, सर्विस जीएम सुप्रतिम देबनाथ, अजय सिंह, चिरंजीब मुखर्जी सहित संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बोकारो में चोरी और छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

बोकारो में चोरी और छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तारबालीडीह थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने और महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी महेश लायक उर्फ लेल्हा लायक (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर मोबाइल फोन और नकदी चोरी की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से ओपो मोबाइल, टूटा हुआ रेडमी मोबाइल और करीब ₹2000 नकद बरामद किया है।मामले में बालीडीह थाना कांड संख्या-118/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शास्त्री नगर स्थित कृष्णा जनसेवा केंद्र के मुख्य संचालक अखिलेश गुप्ता गिरफ्तार, जन्म प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा

शास्त्री नगर स्थित कृष्णा जनसेवा केंद्र के मुख्य संचालक अखिलेश गुप्ता गिरफ्तार, जन्म प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा*काकादेव थाना क्षेत्र में पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर चोट करने वाले एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ,, कृष्णा जनसेवा केंद्र, शास्त्री नगर के मुख्य संचालक अखिलेश गुप्ता 36 वर्षीय हुआ गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 27 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, लेनोवो लैपटॉप, प्रिंटर, ओप्पो मोबाइल, प्लास्टिक डिब्बे एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है।**इस मामले में थाना काकादेव में मु0अ0सं0 162/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) एवं 61(2) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा गई। जानकारी अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उसके विरुद्ध वर्ष 2020 एवं 2023 में भी मुकदमे दर्ज हैं।**तो वहीं सेंट्रल जोन अंतर्गत इस जबरदस्त कार्रवाई के मुख्य नायक थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी शास्त्री नगर उपनिरीक्षक नितिन कुमार, उपनिरीक्षक नितिन गुप्ता, उपनिरीक्षक गौरीशंकर, उपनिरीक्षक राजू खरवार, उपनिरीक्षक अवधी कुमार, उपनिरीक्षक धीरेंद्र यादव तथा हेड कांस्टेबल 816 राजेश कुमार की टीम ने अंजाम दी।*।#uppolice #crime #cyber