𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट 2026 के विजेताओं को यश आदित्य ने सम्मानित किया

Spread the love

धनबाद: गोविंद पुर न्यू नीरो मोड स्थित धनबाद टोयोटा द्वारा रविवार को स्किल कॉन्टेस्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आरएसवाईए ग्रुप के धनबाद एवं दुर्गापुर की सभी लोकेशनों से प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी कार्यकुशलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को संस्थान के निदेशक यश आदित्य ने सम्मानित किया। विजेताओं में सर्विस एडवाइजर (बॉडी एंड पेंट) गोपी गोराई ,सर्विस एडवाइजर (जनरल सर्विस) -राहुल कुमार मंडल,बॉडी टेक्नीशियन – मो. आफताब आलम,पेंट टेक्नीशियन मो. आरिफ अंसारी,यू.ट्रस्ट प्रोक्योरमेंट ऑफिसर संपद नारायण तफादार ,गेस्ट रिलेशन निशु कुमारी बर्मन,जीईएम सेल्स रमेश पोद्दार,पार्ट्स एग्जीक्यूटिव अमन अहमद,जनरल टेक्नीशियन – हसैन अंसारी,टी एल सेल्स शैलेन्द्र तिवारी की घोषणा की गई।कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के रनर-अप प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। विजेता एवं रनर-अप सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।इस अवसर पर निदेशक यश आदित्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ कर्मचारियों के कौशल विकास, टीम भावना और ग्राहक सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को आगामी टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट के लिए शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में बताया गया कि चयनित विजेता आगामी टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट में आरएसवाईए ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर ग्रुप सेल्स जीएम सुनील सिंह, सर्विस जीएम सुप्रतिम देबनाथ, अजय सिंह, चिरंजीब मुखर्जी सहित संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *