बोकारो में चोरी और छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तारबालीडीह थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने और महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी महेश लायक उर्फ लेल्हा लायक (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर मोबाइल फोन और नकदी चोरी की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से ओपो मोबाइल, टूटा हुआ रेडमी मोबाइल और करीब ₹2000 नकद बरामद किया है।मामले में बालीडीह थाना कांड संख्या-118/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बोकारो में चोरी और छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार












Leave a Reply