𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर समाहरणालय परिसर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


​आगामी 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर समाहरणालय में आयोजित होने वाले समारोह को भव्य, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय परिसर स्थित झंडारोहण स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई है।

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता श्री दीपक दुबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आलोक कुमार मिश्रा, जिला नाजिर श्री आनंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

धनबाद : DC की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित एवं नए मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन की नियमावली के अनुरूप जांच कर पात्र मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत सरकारी कर्मियों के आश्रितों को समय पर सहायता प्रदान करना है, इसलिए सभी मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन किया जाए।उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक अभिलेखों का समय पर सत्यापन एवं अद्यतन कर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जिला अनुकंपा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आयोजन पुलिस केंद्र धनबाद के पुलिस सभागार में हुआ ।

धनबाद के पुलिस केंद्र में पुलिस सभागार में कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आयोजन किया गया है । यह पुलिस मीट 5 अगस्त से 7 अगस्त तक किया जा रहा है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा शामिल हुए, जिले के एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी मो एस याकूब , डीएसपी प्रकाश सोय , डीएसपी साइबर प्रदीप साव, सीआईडी के वरीय पदाधिकारी, fsl टीम के पदाधिकारी एवं जिले के थानों प्रभारी , सब इंस्पेक्टर , इंस्पेक्टर और आरक्षी शामिल हुए । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने पुलिस ड्यूटी मीट की घोषणा की और इस मौके पर पौधारोपण भी किया । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि अल्टीमेटली ये नेशनल लेवल पर होता है लेकिन हर स्टेट में रेंज में पुलिस ड्यूटी मीट होती है इसके विनर स्टेट पुलिस मीट में भाग लेते है और जो स्टेट पुलिस मीट के विनर होते है वे नेशनल पुलिस मीट में पार्टिसिपेट करते है । ये हमारा जो इन्वेस्टिगेशन है उसका ही पार्ट है इसमें विभिन्न सब्जेक्ट्स होते है जिनमें फोटोग्राफी से लेकर साइंटिफिक फील्ड इंवेस्टिगेशन, लिफ्टिंग , पैकिंग , फॉरवर्डिंग । ये इन्वेस्टिगेशन को एन्हांस करता है और इसको कंडक्ट करने का काम हमारी सीआईडी और फॉरेंसिक साइंटिफिक लेबोरेट्री करती है । परीक्षक मंडल जो है उसमें सीआईडी और fsl के लोग होते है और अगर किसी को कुछ इश्यू है तो उसका समाधान करते है और जो इस कंपटीशन में अच्छा परफॉर्म करते है उन्हें हम प्राइज देते है । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि हम प्रयासरत है हमारी टीम काम कर रही है ताकि हम सोसायटी को अच्छा परफॉर्म करके दे सके और अगर जो लोग है जिले के प्रक्षेत्र के अगर वो सेटिस्फाइड है तो हम सेटिस्फाइड है । वही एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि आज धनबाद में तीन दिवसीय पुलिस मीट का आयोजन किया गया है जिसमें हम सभी को काफी कुछ सीखने को मिलेगा । ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के प्रति हम जो जिस भाषा में समझेगा हम उस भाषा में उसको समझाएंगे । मैं धनबाद के सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि आप सुरक्षित रोड पर चले और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करे ताकि दुर्घटना से बच सके । दो मिनट और पांच मिनट बचाने के लिए रोंग लाने में गाड़ी न चलाए । गोविंदपुर फ्लाईओवर का काम चल रहा है जिसके कारण गोविंदपुर और निरसा में जाम की स्थित बन जाती है लेकिन जब फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाएगा तो उसे भी निजात मिल जाएगी । पुलिस सर्विस बेहतर करने के लिए हम लोग लगातार काम कर रहे है इसी क्रम में जिले में पासपोर्ट वेरिफिकेशन का काम अब 100 प्रतिशत डिजिटल हो चुका है पहले 1300 वैरीफिकेशन पेंडिंग थे आज सुबह रिपोर्ट लिया गया है तो लगभग 580 पेंडिंग ही बचा है डिजिटल प्रोसेस चालू होने से 1 अगस्त से ।

बैंक मोड़ के शांति भवन में बिजली मीटर में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

धनबाद के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन में बुधवार को बिजली मीटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही मीटर से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे बिल्डिंग में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया।बैंक मोड़ के व्यस्त इलाके में स्थित शांति भवन के बिजली मीटर में अचानक आग लगने से पूरे भवन में हड़कंप मच गया। धुआं और चिंगारियां फैलते ही फ्लैटों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतर आए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि आग मीटर के बगल में मौजूद जेनरेटर रूम तक नहीं पहुंची। यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट और गंभीर हादसा हो सकता था।आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई। शांति भवन के बगल स्थित मधुलिका इंक्लेव के निवासियों ने अपने परिसर में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरण लाकर आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं शांति भवन के लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

बोकारो : सनक, कुल्हाड़ी और तीन मौतें… नावाडीह में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती समेत बहू की हत्या

बोकारो : ज़िले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक सनकी युवक ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना नावाडीह-मुंगोरंगामाटी मुख्य मार्ग पर बस्तेजिया और कुकरलिलवा गांव के बीच हुई। मृतकों की पहचान नावाडीह निवासी जानकी महतो (70 वर्ष), उनकी पत्नी सुगिया देवी (62 वर्ष) और उनकी बहू गोरी देवी (45 वर्ष), पति कोलेश्वर महतो के रूप में हुई है।##खेत जाने के दौरान किया हमलाजानकारी के अनुसार, जानकी महतो अपने परिवार के साथ धान का बीज लेकर खेत में रोपाई करने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही युवक ने अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में जानकी महतो और सुगिया देवी के गले पर गंभीर चोट लगी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गोरी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।##SP ने कहा- आरोपी सनकी, अपनी ही सनक में दिया घटना को अंजामबोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने कहा, “आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया आरोपी सनकी प्रतीत होता है और अपनी ही सनक में इस तरह की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।” उन्होंने आगे कहा, “आरोपी के अपने परिवार के लोग भी उससे परेशान थे। उसकी पत्नी भी उसके व्यवहार से परेशान होकर उसे छोड़कर जा चुकी है।”##खून से सनी कुल्हाड़ी जब्त, आरोपी गिरफ्तारघटना की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू सिंह (40 वर्ष), निवासी बस्तेजिया, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

अपर समाहर्ता सहित 25 से अधिक रक्त वीरों ने किया रक्तदान

स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी जनसेवा, संघर्ष और मानवता के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज समाहरणालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, एनडीसी दीपक कुमार दुबे, संजय कुमार झा, रुपेश कुमार मिश्रा, रामविलास राम, आनंद कुमार पटेल, कुमार कर्मवीर, श्याम सुंदर मंडल, जोगा रेड्डी, घनश्याम दुबे, अभय प्रताप, पीयूष रंजन, उत्तम कुमार लॉ, श्री मिथिलेश मंडल, श्री अंबुज कुमार मंडल, श्री संदीप कुमार डांग, श्री संजय कुमार शर्मा, श्री संजीव कुमार, श्री तुषारकांत मंडल, श्री नाविक कुमार, श्री उपेंद्र कुमार सिंह, श्री विजय कुमार, डॉ दिलीप कुमार, श्री अमरजीत सिंह, श्री नीरज कुमार प्रसाद, श्री लोकेश्वर प्रसाद महतो सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।रक्तदान शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज एवं सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन करने के बाद उप विकास आयुक्त ने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान के समान है। स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे मानवीय कार्य के माध्यम से उनकी स्मृतियों को नमन करना हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।कहा कि स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और आदिवासी समुदायों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, सदर अस्पताल ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ राकेश कुमार, मोहम्मद अलाउद्दीन, लैब टेक्नीशियन शर्मिष्ठा चटर्जी, शत्रुघ्न पासवान, भाग देव बाउरी, ब्लड डोनर प्रोग्राम पदाधिकारी बेनजीर परवीन, एसएनएमएमसीएच के एचओडी ब्लड बैंक डॉ बीके पांडेय, गोपाल भट्टाचार्य, लैब टेक्नीशियन संजीव तुरी, अभिजीत गोराई, विष्णु पद कुंभकार, राजू महतो, शंभू साहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

श्रीराम ईपीसी ने 16 कर्मियों का बकाया 17.29 लाख का किया भुगतान

जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के आलोक में श्रीराम ईपीसी ने आज बलियापुर में कार्यरत अपने कर्मियों के बकाये पारिश्रमिक का पूर्ण भुगतान जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह तथा उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की उपस्थिति में अपने 16 कर्मचारियों का ₹17,29,000 (सत्रह लाख उनतीस हजार रुपये) की राशि का भुगतान कर दिया है।इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने बताया कि श्रीराम ईपीसी से बकाया राशि मिलने से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में बेहद खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन की पहल और श्रीराम ईपीसी प्रबंधन के इस कदम के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए आभार जताया है।उन्होंने बताया कि आज श्रीराम ईपीसी के बलियापुर पेयजलापूर्ति योजना में कार्यरत निमय चंद्र कुंभकार को 1,35,000, अन्नू रंजन कुमार को 1,26,000, दीपक कुमार महतो को 1,30,000, दीपक कुमार को 1,26,000, रोहन लाल महतो को 1,17,000, दिलीप कुमार रजक को 1,17,000, सुजय कुमार दास को 1,17,000, अनिल कुमार को 1,08,000, डेविड कुमार मल्लिक को 1,56,000, रोहित मल्लिक को 1,08,000, दीपक कुमार यादव को 60,000, लक्ष्मण महतो को 1,17,000, शुभम कुमार को 60,000, पिंटू सरखेल को 1,17,000, विकास हाड़ी को 81,000 तथा बिकाश कुमार महतो को 54,000 सहित 17,29,000 रुपए का भुगतान किया है।मौके पर पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता श्री मुकेश कुमार मंडल, बलियापुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख, मुखिया, माननीय सिंदरी विधायक के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद थे।_गौरतलब है कि उप विकास आयुक्त ने गत 15 मई को जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा के क्रम में बलियापुर फेज 1, मोहिलिडीह लटानी रूपण ग्रामीण जलापूर्ति योजना तथा टुंडी फेज 1 जलापूर्ति योजना की समीक्षा के दौरान श्री राम ईपीसी के कार्य के प्रति लापरवाही एवं कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी प्रकट की थी। इस क्रम में ज्ञात हुआ कि कंपनी ने उनके कर्मियों का पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया है। बैठक में उप विकास आयुक्त ने कंपनी के डीजीएम को कर्मियों का बकाया भुगतान कर जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया था। परिणामस्वरूप आज सभी 16 कर्मियों को उनका बकाया भुगतान मिल गया।_

उपायुक्त की पहल पर यूआईडीएआई ने सुविधाओं के विस्तार के लिए उठाए गए बड़े कदम

उपायुक्त की पहल पर यूआईडीएआई ने सुविधाओं के विस्तार के लिए उठाए गए बड़े कदम*समाहरणालय सहित प्रखंडों में शुरू होंगे आधार सेवा केंद्र*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर धनबाद में आधार सेवा केन्द्र पर भीड़ प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए यूआईडीएआई ने बड़े कदम उठाए हैं।उपायुक्त के आग्रह पर निदेशक, यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, राँची ने आधार सेवा केंद्र में सेवा क्षमता एवं किट में वृद्धि की है। वर्तमान में धनबाद आधार सेवा केन्द्र पर प्रतिदिन औसतन 460 निवासी सेवाएँ प्राप्त कर रहे हैं। यहाँ संचालित 08 किटों के अतिरिक्त शीघ्र ही 02 नई अतिरिक्त किट स्थापित की जा रही हैं, जिससे किटों की संख्या 10 हो जाएगी।इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा समाहरणालय परिसर में एक नया जिला स्तरीय आधार सेवा केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। जिसे प्रारंभ में 01 किट से शुरू कर आवश्यकतानुसार 02 किट तक विस्तारित किया जाएगा। साथ में धनबाद के समीपवर्ती बोकारो, गिरिडीह एवं देवघर जिले में यूआईडीएआई आधार सेवा केन्द्र पूर्ण रूप से संचालित हो चुके हैं, जिससे अन्य जिलों के निवासी अपने स्थानीय स्तर पर ही सेवाएँ प्राप्त कर रहे हैं और धनबाद केंद्र पर भीड़ का विकेंद्रीकरण हो रहा है।धनबाद जिले के गोविंदपुर एवं बाघमारा प्रखंडों में शीघ्र ही नए आधार सेवा केन्द्र शुरू किए जा रहे हैं। भविष्य में धनबाद के पंचायतों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।पुराने ई.सी.एम.पी. सॉफ्टवेयर के स्थान पर चरणबद्ध तरीके से यूनिवर्सल क्लायंट लागू किया जा रहा है, जिससे आधार नामांकन और अद्यतन प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और दक्ष होगी तथा प्रति व्यक्ति लगने वाला समय घटेगा।धनबाद मुख्य केंद्र के अलावा जिले में विभिन्न बैंकों, डाकघरों, आइपीपीबी एवं सीएससी आदि के माध्यम से कुल 148 नामांकन, अपडेट किट संचालित हैं, जहाँ नागरिक आसानी से सेवा ले सकते हैं।उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे लंबी कतारों से बचने के लिए यूआईडीएआई पोर्टल से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर पूर्व निर्धारित समय पर ही केंद्र पहुँचें।‌

मेरा युवा भारत अंतर्गत “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान”

मेरा युवा भारत अंतर्गत “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत आईआईटी (आईएसएम), धनबाद में माननीय प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सफल आयोजन, 500 से अधिक युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्पयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat), धनबाद द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के ऑडिटोरियम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सफलतापूर्वक सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईआईटी (आईएसएम) के छात्र-छात्राओं, MY Bharat स्वयंसेवकों, युवा क्लबों के सदस्यों सहित 500 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अपने प्रेरणादायी संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं भविष्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज तथा राष्ट्र की प्रगति में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने मेरा युवा भारत (MY Bharat) तथा उससे जुड़े स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकालने में परिवार, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा पूरे समाज की सामूहिक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के समन्वित प्रयासों से वर्ष 2047 तक एक विकसित एवं नशा मुक्त भारत का निर्माण संभव है।इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं ने MY Bharat पोर्टल (mybharat.gov.in) के माध्यम से “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” डिजिटल संकल्प लिया तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। माननीय प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश ने उपस्थित युवाओं, विशेषकर Gen Z, को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने नशा उन्मूलन हेतु निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प भी दोहराया।इस अवसर पर मेरा युवा भारत, धनबाद के उप निदेशक श्री सूर्यकांत कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सभी छात्र-छात्राओं तथा MY Bharat स्वयंसेवकों को “नशा मुक्ति शपथ” दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशा मुक्त बनाने तथा जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मेरा युवा भारत, धनबाद के उप निदेशक श्री सूर्यकांत कुमार सहित आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के प्रो. शरत कुमार दास (उप निदेशक), प्रो. धीरज कुमार (पूर्व उप निदेशक एवं हेड, नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन सेंटर), प्रो. संजय मंडल (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर), प्रो. रजनी सिंह (डीन, इंटरनेशनल रिलेशंस), प्रो. एस. के. साहू (एसोसिएट डीन, स्टूडेंट वेलफेयर), प्रो. एल. ए. कुमारस्वामीधास (एसोसिएट डीन, हॉस्टल मैनेजमेंट), प्रो. उमाकांत त्रिपाठी (एसोसिएट डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं स्टूडेंट्स एक्टिविटीज), प्रो. जयसिंह थंगराज (एसोसिएट डीन, इन्फ्रास्ट्रक्चर) तथा श्री शुभीश शाह (अकाउंट्स एवं प्रोग्राम असिस्टेंट, MY Bharat, धनबाद) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।आईआईटी (आईएसएम), धनबाद एवं मेरा युवा भारत, धनबाद के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा। यह आयोजन “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने तथा युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई

धनबाद पुलिस को मिलीं 40 नई बोलेरो, गश्ती व्यवस्था होगी और मजबूत

डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने दिखाई हरी झंडी………. डायल-112 की प्रतिक्रिया और अपराध नियंत्रण को मिलेगी नई रफ्तार…………. धनबाद पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड सरकार की पहल पर पुलिस मुख्यालय द्वारा धनबाद पुलिस को 40 नई महिंद्रा बोलेरो गश्ती वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शनिवार को पुलिस लाइन धनबाद में आयोजित समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने पूजा-अर्चना के बाद सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना और ओपी के लिए रवाना किया। अधिकारियों का कहना है कि इन वाहनों के शामिल होने से डायल-112 की प्रतिक्रिया तेज होगी और अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों की सुरक्षा भी और बेहतर होगी।पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थाना और ओपी को 40 नई महिंद्रा बोलेरो गाड़ियां सौंपी गईं। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि नई गाड़ियों के मिलने से पुलिसिंग अधिक प्रभावी होगी। गश्ती व्यवस्था मजबूत होने से अपराध पर अंकुश लगाने, त्वरित पुलिस कार्रवाई करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने हाल के महीनों में धनबाद पुलिस के कार्यों की भी सराहना की वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर झारखंड सरकार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि इन 40 नई बोलेरो के शामिल होने से डायल-112 की प्रतिक्रिया क्षमता और गश्ती व्यवस्था दोनों में सुधार होगा। एसएसपी ने बताया कि इससे पहले भी धनबाद पुलिस को 40 बोलेरो और 145 मोटरसाइकिलें मिल चुकी हैं तथा जल्द ही करीब 50 नई मोटरसाइकिलें भी मिलने वाली हैं, जिससे पुलिस की परिचालन क्षमता और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।