𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

धनबाद पुलिस को मिलीं 40 नई बोलेरो, गश्ती व्यवस्था होगी और मजबूत

Spread the love

डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने दिखाई हरी झंडी………. डायल-112 की प्रतिक्रिया और अपराध नियंत्रण को मिलेगी नई रफ्तार…………. धनबाद पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड सरकार की पहल पर पुलिस मुख्यालय द्वारा धनबाद पुलिस को 40 नई महिंद्रा बोलेरो गश्ती वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शनिवार को पुलिस लाइन धनबाद में आयोजित समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने पूजा-अर्चना के बाद सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना और ओपी के लिए रवाना किया। अधिकारियों का कहना है कि इन वाहनों के शामिल होने से डायल-112 की प्रतिक्रिया तेज होगी और अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों की सुरक्षा भी और बेहतर होगी।पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थाना और ओपी को 40 नई महिंद्रा बोलेरो गाड़ियां सौंपी गईं। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि नई गाड़ियों के मिलने से पुलिसिंग अधिक प्रभावी होगी। गश्ती व्यवस्था मजबूत होने से अपराध पर अंकुश लगाने, त्वरित पुलिस कार्रवाई करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने हाल के महीनों में धनबाद पुलिस के कार्यों की भी सराहना की वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर झारखंड सरकार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि इन 40 नई बोलेरो के शामिल होने से डायल-112 की प्रतिक्रिया क्षमता और गश्ती व्यवस्था दोनों में सुधार होगा। एसएसपी ने बताया कि इससे पहले भी धनबाद पुलिस को 40 बोलेरो और 145 मोटरसाइकिलें मिल चुकी हैं तथा जल्द ही करीब 50 नई मोटरसाइकिलें भी मिलने वाली हैं, जिससे पुलिस की परिचालन क्षमता और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *