𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

श्रीराम ईपीसी ने 16 कर्मियों का बकाया 17.29 लाख का किया भुगतान

Spread the love

जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के आलोक में श्रीराम ईपीसी ने आज बलियापुर में कार्यरत अपने कर्मियों के बकाये पारिश्रमिक का पूर्ण भुगतान जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह तथा उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की उपस्थिति में अपने 16 कर्मचारियों का ₹17,29,000 (सत्रह लाख उनतीस हजार रुपये) की राशि का भुगतान कर दिया है।इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने बताया कि श्रीराम ईपीसी से बकाया राशि मिलने से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में बेहद खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन की पहल और श्रीराम ईपीसी प्रबंधन के इस कदम के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए आभार जताया है।उन्होंने बताया कि आज श्रीराम ईपीसी के बलियापुर पेयजलापूर्ति योजना में कार्यरत निमय चंद्र कुंभकार को 1,35,000, अन्नू रंजन कुमार को 1,26,000, दीपक कुमार महतो को 1,30,000, दीपक कुमार को 1,26,000, रोहन लाल महतो को 1,17,000, दिलीप कुमार रजक को 1,17,000, सुजय कुमार दास को 1,17,000, अनिल कुमार को 1,08,000, डेविड कुमार मल्लिक को 1,56,000, रोहित मल्लिक को 1,08,000, दीपक कुमार यादव को 60,000, लक्ष्मण महतो को 1,17,000, शुभम कुमार को 60,000, पिंटू सरखेल को 1,17,000, विकास हाड़ी को 81,000 तथा बिकाश कुमार महतो को 54,000 सहित 17,29,000 रुपए का भुगतान किया है।मौके पर पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता श्री मुकेश कुमार मंडल, बलियापुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख, मुखिया, माननीय सिंदरी विधायक के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद थे।_गौरतलब है कि उप विकास आयुक्त ने गत 15 मई को जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा के क्रम में बलियापुर फेज 1, मोहिलिडीह लटानी रूपण ग्रामीण जलापूर्ति योजना तथा टुंडी फेज 1 जलापूर्ति योजना की समीक्षा के दौरान श्री राम ईपीसी के कार्य के प्रति लापरवाही एवं कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी प्रकट की थी। इस क्रम में ज्ञात हुआ कि कंपनी ने उनके कर्मियों का पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया है। बैठक में उप विकास आयुक्त ने कंपनी के डीजीएम को कर्मियों का बकाया भुगतान कर जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया था। परिणामस्वरूप आज सभी 16 कर्मियों को उनका बकाया भुगतान मिल गया।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *