𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

उपायुक्त के निर्देशानुसार 16 विद्यालयों के 258 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

Spread the love

उपायुक्त के निर्देशानुसार 16 विद्यालयों के 258 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरणउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के दिशा-निर्देशानुसार जिले में शिक्षा के प्रसार, सुदूर क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने एवं ड्रॉपआउट दर को कम करने के उद्देश्य से निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कल्याण विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत निरसा प्रखंड के 16 विद्यालयों के 258 छात्र-छात्राओं (147 छात्र एवं 111 छात्राएं) को पंचायत के मुखिया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं वार्ड सदस्य की उपस्थिति में साइकिल वितरण किया गया।उपायुक्त ने कहा कि इस साइकिल का उपयोग नियमित रूप से स्कूल आने और अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए सहयोग करेगी। बच्चों का ध्यान सिर्फ अपनी शिक्षा, खेल और सर्वांगीण विकास पर होना चाहिए। बाधाएँ कितनी भी हों, अपने सपनों को कभी छोटा मत होने दीजिए।उपायुक्त ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से अनुरोध किया कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों को सुरक्षित माहौल देना और उनकी शिक्षा को प्राथमिकता देना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *