𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

“वाराणसी के 1.48 लाख भवन मालिकों के लिए आखिरी मौका! आज जमा करें हाउस टैक्स, पाएं 12% तक की छूट”

Spread the love

नगर निगम वाराणसी द्वारा संपत्ति कर (गृहकर, जलकर और सीवरकर) पर दी जा रही 12% तक की छूट का लाभ उठाने का आज अंतिम दिन (31 जुलाई) है। इसके बाद संपत्ति कर जमा करने वाले भवन स्वामियों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।नगर निगम के अनुसार, शहर में करीब 2.33 लाख भवन संपत्ति कर के दायरे में हैं। इनमें से अब तक 84,386 करदाताओं ने 69.30 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर जमा किया है। वहीं 1.48 लाख भवन स्वामी अभी भी टैक्स जमा करने से वंचित हैं।ऑनलाइन भुगतान पर सबसे ज्यादा लाभनगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में संपत्ति कर पर 10% की सामान्य छूट दी जा रही है। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान करने पर 2% अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानी डिजिटल माध्यम से टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को कुल 12% की रियायत का लाभ मिलेगा।अब तक 37,151 करदाताओं ने ऑनलाइन माध्यम से 35 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स जमा किया है।WhatsApp से घर बैठे भरें टैक्सनगर निगम ने करदाताओं की सुविधा के लिए WhatsApp चैटबॉट की भी व्यवस्था की है। भवन स्वामी निगम के आधिकारिक नंबर 86018 72601 पर “Hi” भेजकर अपना डिजिटल टैक्स बिल प्राप्त कर सकते हैं और वहीं से ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।नगर निगम ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले टैक्स जमा कर छूट का लाभ उठाएं और बाद में अतिरिक्त वित्तीय बोझ से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *