𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

धनबाद : स्थापना शाखा के सुरेश रविदास को दी भावभीनी विदाई

Spread the love

स्थापना शाखा में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ कर्मी सुरेश रविदास के सेवानिवृत्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री सुरेश रविदास की निष्ठावान तथा उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। श्री सुरेश रविदास ने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन किया है। जिला प्रशासन में उनकी पहचान कर्मयोगी के रूप में रही है।समारोह के दौरान श्री सुरेश रविदास को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान उनके कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सौम्य व्यवहार को याद किया। उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखी, समृद्ध, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की गई।विदाई समारोह में श्री शांतनु सरकार, श्री शौकत अली, श्री रमेश तिवारी, श्री आलोक झा के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे। सभी ने उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *