𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

उपायुक्त की पहल पर यूआईडीएआई ने सुविधाओं के विस्तार के लिए उठाए गए बड़े कदम

Spread the love

उपायुक्त की पहल पर यूआईडीएआई ने सुविधाओं के विस्तार के लिए उठाए गए बड़े कदम*समाहरणालय सहित प्रखंडों में शुरू होंगे आधार सेवा केंद्र*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की पहल पर धनबाद में आधार सेवा केन्द्र पर भीड़ प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए यूआईडीएआई ने बड़े कदम उठाए हैं।उपायुक्त के आग्रह पर निदेशक, यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, राँची ने आधार सेवा केंद्र में सेवा क्षमता एवं किट में वृद्धि की है। वर्तमान में धनबाद आधार सेवा केन्द्र पर प्रतिदिन औसतन 460 निवासी सेवाएँ प्राप्त कर रहे हैं। यहाँ संचालित 08 किटों के अतिरिक्त शीघ्र ही 02 नई अतिरिक्त किट स्थापित की जा रही हैं, जिससे किटों की संख्या 10 हो जाएगी।इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा समाहरणालय परिसर में एक नया जिला स्तरीय आधार सेवा केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। जिसे प्रारंभ में 01 किट से शुरू कर आवश्यकतानुसार 02 किट तक विस्तारित किया जाएगा। साथ में धनबाद के समीपवर्ती बोकारो, गिरिडीह एवं देवघर जिले में यूआईडीएआई आधार सेवा केन्द्र पूर्ण रूप से संचालित हो चुके हैं, जिससे अन्य जिलों के निवासी अपने स्थानीय स्तर पर ही सेवाएँ प्राप्त कर रहे हैं और धनबाद केंद्र पर भीड़ का विकेंद्रीकरण हो रहा है।धनबाद जिले के गोविंदपुर एवं बाघमारा प्रखंडों में शीघ्र ही नए आधार सेवा केन्द्र शुरू किए जा रहे हैं। भविष्य में धनबाद के पंचायतों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।पुराने ई.सी.एम.पी. सॉफ्टवेयर के स्थान पर चरणबद्ध तरीके से यूनिवर्सल क्लायंट लागू किया जा रहा है, जिससे आधार नामांकन और अद्यतन प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और दक्ष होगी तथा प्रति व्यक्ति लगने वाला समय घटेगा।धनबाद मुख्य केंद्र के अलावा जिले में विभिन्न बैंकों, डाकघरों, आइपीपीबी एवं सीएससी आदि के माध्यम से कुल 148 नामांकन, अपडेट किट संचालित हैं, जहाँ नागरिक आसानी से सेवा ले सकते हैं।उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे लंबी कतारों से बचने के लिए यूआईडीएआई पोर्टल से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर पूर्व निर्धारित समय पर ही केंद्र पहुँचें।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *