𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

वाराणसी: कोतवाली पुलिस ने चेन स्नैचिंग के दो आरोपी दबोचे, लूटी गई चेन का टुकड़ा व बाइक बरामद

Spread the love

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की कोतवाली थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन का टुकड़ा, 2,200 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त एक होंडा एसपी बाइक और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 6 अगस्त को मछोदरी पार्क क्षेत्र से बिहार के कटिहार निवासी संतोष कुमार और रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने करीब छह-सात दिन पहले कबीरचौरा अस्पताल के पास एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उसकी सोने की चेन छीनी थी। छीना-झपटी के दौरान चेन का केवल एक हिस्सा उनके हाथ लगा था। आरोपियों ने बताया कि चेन का एक छोटा टुकड़ा राह चलते एक अज्ञात व्यक्ति को 3,000 रुपये में बेच दिया था और रकम आपस में बांट ली थी। बरामद 2,200 रुपये उसी बिक्री की बची हुई रकम है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *