दूसरी सोमवारी को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ में विधि-व्यवस्था का लिया जायजाकंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशदुमका:राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 की दूसरी सोमवारी के अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ पहुंचकर मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण करते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की गतिविधियों एवं भीड़ की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखें तथा भीड़ के एक स्थान पर अधिक संख्या में एकत्रित होने की स्थिति उत्पन्न न हो, इसे सुनिश्चित करें। भीड़ का सुचारु रूप से संचालन करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगमतापूर्वक बाबा बासुकीनाथ का जलार्पण कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने सभी प्रवेश बिंदुओं पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं की जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी श्रद्धालु अपने साथ बड़ी या भारी सामग्री लेकर मंदिर में प्रवेश न करे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रहें और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।उपायुक्त ने स्वास्थ्य शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां प्रतिनियुक्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य टीम से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहें। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं से संवाद भी किया और व्यवस्थाओं को लेकर उनका अनुभव जाना। श्रद्धालुओं ने बताया कि मेला क्षेत्र में व्यवस्था अच्छी है। उन्हें जलार्पण के लिए अधिक देर तक कतार में नहीं रहना पड़ा। श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रतिनियुक्त अधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के व्यवहार की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं का सहयोग किया जा रहा है और आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम जलार्पण को लेकर सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
दुमका : दूसरी सोमवारी को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ में विधि-व्यवस्था का लिया जायजा












Leave a Reply