𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश शादी का झांसा देकर लूटने वाले 10 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Spread the love

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश शादी का झांसा देकर लूटने वाले 10 शातिर अपराधी गिरफ्तार धनबाद के युवती ने राजस्थान के युवक से बुनी थी शादी की झूठी कहानीशादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। धनबाद पुलिस ने एक ऐसी ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसके पूरे गैंग को दबोचा है, जो धनबाद से राजस्थान के युवक के साथ झुठी शादी का खेल खेला गया था और भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाती थी। सात सितम्बर की देर शाम को राजस्थान के रहने वाले रमेश नट ने घटना की शिकायत बरवाअड्डा थाना में की थी ।पिडित परिवार की मानें तो सपना नाम की महीला द्वारा ठगी की मंशा से तीन सितंबर को राजस्थान के रहने वाले रमेश नट को फोन पर उनके भतीजे की शादी को लेकर फोन कर दो युवतियों की तस्वीर भेजी थी ।जिसके बाद शादी को लेकर रमेश अपने भाई भतीजा इकबाल भाभी के साथ धनबाद पहुंचे जहां गैंग में सामिल महिला और पुरुष द्वारा शादी को लेकर पहले तो खरिदारी करवाया गया फिर एक गांव में लेजाकर लड़की के मांग में सिंदूर भरवाया गया और कहा गया की शादी हो गयी आप लोग हमरे घर पर चल कर भोजन करें जब लड़के वालों द्वारा आनाकानी की गयी तो उनके साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया गया । पुलिस द्वारा मामले की छानबीन कर फोन लोकेशन के आधार पर सभी को दबोचा गया जिसके पास से शादी के लिए खरीदी गई कपड़े गहने सब बरामद किए गये है । डीएसपी वन कुमार बिनोद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी । पकड़े गये लोगों में अजय दास सोनरिया ,राजेश कुम्हार खरनी,मंतोष साव बाबूडीह,सुमन विश्वकर्मा महुदा,चन्दन शर्मा भूली,निलम देवी सरायढेला,पुजा कुमारी तिसरा,मकरी देवी चरकबरई, विशु यादव इसरी, राजेन्द्र साव गिरिडीह का रहने वाला बतलाए जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *