𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

बैंक मोड़ में ट्रैफिक जवान पर महिला को धक्का देने का आरोप, लोगों ने किया जमकर विरोध

Spread the love

बैंक मोड़ में ट्रैफिक जवान पर महिला को धक्का देने का आरोप, लोगों ने किया जमकर विरोधधनबाद : बैंक मोड़ क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक जवान पर राह चलती महिला को धक्का देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि धक्का लगने के बाद महिला सड़क पर औंधे मुंह गिर गई और घायल हो गई।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैफिक जवान की कथित हरकत का विरोध किया। इस दौरान जवान और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। घटना को लेकर मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।बाद में स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना को लेकर लोगों में ट्रैफिक जवान के व्यवहार के प्रति नाराजगी देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *