𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

विश्वकर्मा पूजा आज , किस समय करें पूजा? जानें शुभ मुहूर्त

Spread the love

*विश्वकर्मा पूजा आज , किस समय करें पूजा? जानें शुभ मुहूर्त*भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर साल कन्या संक्रांति के दिन की जाती है। इस बार सूर्य 17 सितंबर 2026 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन विश्वकर्मा पूजा मनाई जायेगी। भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण और वास्तुकला का देवता माना जाता है। इस दिन कारखानों, दुकानों और कार्यस्थलों पर मशीनों, औजारों और उपकरणों की पूजा की जाती है।विश्वकर्मा पूजा के शुभ मुहूर्तपहला मुहूर्त: सुबह 7:58 बजे सेदूसरा मुहूर्त: सुबह 10:43 बजे से दोपहर 1:48 बजे तकतीसरा मुहूर्त: शाम 4:52 बजे से 6:24 बजे तककन्या संक्रांति पुण्य काल: सुबह 7:58 बजे से दोपहर 2:31 बजे तकअभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक17 सितंबर का शुभ चौघड़ियादिन में शुभ 6:06-7:39 बजे, चर 10:43-12:15 बजे, लाभ 12:15-1:47 बजे, अमृत 1:47-3:19 बजे और शुभ 4:51-6:24 बजे रहेगा।रात में अमृत 6:24-7:52 बजे, चर 7:52-9:19 बजे, लाभ 12:15-1:43 बजे और शुभ 3:11-4:39 बजे रहेगा।स्थानीय मार्गदर्शिकामान्यता है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन कार्यस्थल पर औजारों और मशीनों की विधिवत पूजा करने से सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *