फर्जी कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तारFlipkart-Amazon, PhonePe और Airtel Payment Bank के नाम पर लोगों को बनाते थे निशानादेवघर : साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी Flipkart और Amazon कस्टमर केयर, Airtel Payment Bank तथा Google पर PhonePe कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।पुलिस के मुताबिक, आरोपी PM किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों से लोगों को झांसा देते थे। इसके अलावा Google Pay, PhonePe, Paytm और IRCTC अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देकर ठगी करने का आरोप भी आरोपियों पर है।पुलिस ने 20 सितंबर को कार्रवाई करते हुए मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनुवां निवासी मन्दु दास, उपेन्द्र कुमार दास और देवानन्द दास तथा देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलौना निवासी अंशु कुमार दास को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। आरोपी Airtel Payment Bank का कार्ड बंद या चालू कराने के नाम पर भी लोगों से संपर्क कर ठगी करते थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
देवघर: फर्जी कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार











Leave a Reply