रांची : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह, 6,415 विद्यार्थियों को मिली उपाधिराज्यपाल संतोष कुमार गांगवार रहे मुख्य अतिथि, 142 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 20 को पीएचडी की डिग्री प्रदान#रांची : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची का तृतीय दीक्षांत समारोह गुरुवार को आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गांगवार रहे। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 6,415 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं, 142 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 20 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई।समारोह में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. राकेश मोहन को मानद उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुई।कुलपति ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्रविश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के वर्षों के अध्ययन, अनुशासन और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्कृष्टता को अपनी आदत बनाने के साथ-साथ विनम्रता और चरित्र को बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि ज्ञान व्यक्ति को सामर्थ्य देता है, लेकिन चरित्र उसे सही दिशा दिखाता है। कुलपति ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं देश के विकास में करने का आह्वान किया।उच्च शिक्षा में सुधार के सकारात्मक परिणाम : राज्यपालराज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गांगवार ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार किए जा रहे हैं और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा से जुड़ी कुछ अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास जारी हैं। आने वाले समय में इन प्रयासों के परिणाम दिखाई देंगे।दीक्षांत समारोह के दौरान उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और उनके परिजनों की मौजूदगी से समारोह में खास रौनक देखने को मिली।
रांची : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह, 6,415 विद्यार्थियों को मिली उपाधि











Leave a Reply